5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedविजय माल्या ने किया ये Tweet, यूजर्स बोले- आज SBI बंद है!

विजय माल्या ने किया ये Tweet, यूजर्स बोले- आज SBI बंद है!

Published on

नई दिल्ली ,

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. इस बीच बिजनेसमैन विजय माल्या ने गणेश चतुर्थी पर एक ट्वीट किया. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने माल्या से पैसा लौटाने की मांग भी की है.

दरअसल, विजय माल्या हजारों करोड़ रुपये के फ्रॉड के मामले में भारत में वांटेड है. सरकार माल्या को वापस लाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में जब माल्या ने ट्वीट किया तो सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पैसे वापस लौटाने की मांग करने लगे.

‘घर आ जा परदेसी, तेरा देश बुलाए’
बता दें कि विजय माल्या ने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर एक ट्वीट किया. कुछ ही देर में उनका ये ट्वीट वायरल हो गया. किसी ने उनसे देश लौट आने को कहा तो किसी ने बैंकों के लूटे पैसे लौटाने की बात कही.

विशाल वैभव नाम के यूजर ने लिखा- पैसा वापस कब करेंगे? वहीं, अनुराग निगम ने कहा- ‘अरे पैसे लौटा दो सारे तो त्योहार हैप्पी हो जाएंगे इंडिया में. विराट नाम के यूजर लिखते हैं- ‘घर आ जा परदेसी, तेरा देश बुलाए रे.’

राघव ने लिखा- ‘कहां हो सेठ आजकल, आओ SBI ब्रांच पर कभी.’ इसपर यूजर अश्विनी ने जवाब दिया- ‘लंच के बाद आएंगे.’ कुछ यूजर्स ने कहा की भारत के बैंक विजय माल्या का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने पूछा- माल्या, आपने इतने पैसों का आखिर किया क्या?

आरके साहू नाम के यूजर ने तो विजय माल्या के नाम का संधि विच्छेद तक कर डाला. साहू ने लिखा- विजय+माल+ले+ गया= विजय माल्या. गौरतलब है कि विजय माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग, बैंक फ्रॉड, हेराफेरी समेत कई आरोप हैं और वे देश से फरार हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...