14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालकिसान ने ट्रैक्टर चला क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 9 बीघा...

किसान ने ट्रैक्टर चला क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 9 बीघा फसल?

Published on

धार,

खेती-किसानी करना बड़ा ही धैर्य का काम है. कभी बाढ़-बारिश, तूफान तो कभी फसलों में लगने वाले रोगों की वजह से किसान नुकसान झेलना पड़ता है. किसान हर साल इसी उम्मीद से फसल लगाता है कि इस बार बढ़िया मुनाफा मिलेगा और उसकी परेशानियां दूर हो जाएंगी. लेकिन उसका यह इंतजार बढ़ता जाता है.

इस वजह से नष्ट कर दिया फसल
धार जिले के बदनावर तहसील के नागदा गांव में सोयाबीन की फसल मे येलो मोजेक बीमारी लगने की वजह से किसान धर्मेंद्र चौहान ने अपनी 9 बीघा में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर द्वारा रोटावेटर चला कर के नष्ट कर दिया. फिलहाल, 6 बीघा फसल और बची हुई है, इसपर भी धर्मेंद्र चौहान ने रोटावेटर चलाने का मन बना लिया है.

किसान ने क्या कहा?
किसान धर्मेंद्र चौहान कहते हैं कि येलो मोजेक बीमारी लगने की वजह से एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ रहा है. पटवारी और ग्राम सेवक को भी परिस्थितियों से अवगत करवा दिया है. मैंने मांग की है कि मेरी फसल की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि हमें उचित मुआवजा एवं बीमा क्लेम दिलवाया जाए. वह बताते हैं कि नागदा क्षेत्र में लगभग 1000 बीघा सोयाबीन फसल पीला मोजेक से ग्रसित है.

राज्य में बड़े पैमाने पर होती है सोयाबीन की खेती
बता दें कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इस फसल को यहां के लोग काला सोना भी कहते हैं. हालांकि, पिछले कई सालों में प्रदेश में सोयाबीन के उत्पादन में गिरावट आई है. मौसम के साथ-साथ फसलों में लगने वाले रोग भी इसके पीछे एक बड़ी वजह रहे हैं.

सरकार से है ये मांग
धर्मेंद्र चौहान बताते हैं 9 बीघा फसल को नष्ट कर चुका हूं. 6 बीघा और बाकी है. क्षेत्र में काफी समस्या है फसलों में यह बीमारी बढ़ती जा रही है. प्रशासन से मांग है कि इसका उचित सर्वे कर मुआवजा दिया जाए ताकि हम किसानों के जीवनयापन पर संकट ना आए.

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this