17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'पता होता कि राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी तो इसमें कभी न...

‘पता होता कि राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी तो इसमें कभी न आती…’ केंद्र पर ममता का निशाना

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को ईडी ने ममता के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को समन भेजा है। इस दौरान ममता बनर्जी का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी तो वह इसमें कभी न आतीं। इसी के साथ ममता ने कहा कि अगर उनके परिवार के सदस्यों को केंद्रीय एजेंसियों से नोटिस मिलता है तो वह कानूनी रूप से लड़ेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा, ‘एजेंसी के समन केवल प्रतिशोध की राजनीति नहीं है, यह खुली हिंसा है। अगर मुझे पता होता कि राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी, तो मैं कभी राजनीति में नहीं आती।’ हाल ही में ममता ने 2024 चुनाव को अपनी ‘आखिरी जंग’ बताया था।

‘अगर आपके साथ ऐसा हो तो क्या होगा?’
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप हर समय सभी को बेवकूफ नहीं बना सकते। जिस तरह आप मीडिया में हमें बगैर सबूत के बदनाम कर रहे हैं, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहते हैं और सूत्रों का हवाला देते हैं। आपको सोचना चाहिए कि अगर आपके साथ भी ऐसा किया जाए, तो क्या होगा?’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर मेरे परिवार को (केंद्रीय एजेंसियों से) नोटिस मिलता है तो मैं इससे कानूनी रूप से लड़ूंगी, हालांकि इन दिनों यह कठिन हो गया है। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है।’ उन्होंने कहा, ‘वे (बीजेपी) आरोप लगाते हैं कि कोयला घोटाले की रकम कालीघाट जा रही है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। क्या रुपये मां काली के पास जा रहे हैं?’

‘अगर साबित हो जाए तो चला देना बुल्डोजर’
बनर्जी कोलकाता के कालीघाट इलाके में रहती हैं। यह इलाका अपने काली मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में किसी की मदद नहीं की। उन्होंने कहा, ‘अगर यह साबित हो जाता है कि मैंने किसी संपत्ति का अतिक्रमण किया है या ऐसा करने में किसी की मदद की है, तो उसे ध्वस्त किया जा सकता है।’

हाल के वर्षों में ममता बनर्जी के रिश्तेदारों की संपत्ति कई गुना बढ़ने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर इसकी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने का अनुरोध किया गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this