7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'लड़की को साथ भेजाे, वरना सर तन से जुदा कर दूंगा', युवक...

‘लड़की को साथ भेजाे, वरना सर तन से जुदा कर दूंगा’, युवक ने शख्स को दी धमकी

Published on

बागपत,

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सरफिरे युवक ने एक लड़की के परिवार को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी है. आरोप है कि युवक लड़की को अपने साथ भेजने के लिए परिजन पर दबाव बना रहा है. जब लड़की के माता-पिता ने विरोध किया और साथ भेजने से मना कर दिया तो युवक ने पूरे परिवार को सर तन से जुदा कर देने की धमकी दी. लड़की के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है. आरोप है कि एक लड़की को विशेष समुदाय का युवक परेशान कर रहा है. लड़की के पिता ने शिकायत में कहा कि एक युवक बेटी को अपने साथ ले जाना चाहता था, इसके लिए वह दबाव बना रहा था. जब उन्होंने विरोध किया तो उसने पूरे परिवार को सर तन से जुदा करने की धमकी दी. उसने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की भी धमकी दी.

लड़की के परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की पड़ताल की जा रही है. हालांकि पुलिस के अधिकारी इस मामले पर अभी तक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. वहीं लड़की के परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...