6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'बिहार की राजनीति 180 डिग्री घूमी है, अभी और घूमना बाकी है',...

‘बिहार की राजनीति 180 डिग्री घूमी है, अभी और घूमना बाकी है’, PK कहना क्या चाहते हैं

Published on

वैशाली

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। बिहार में जन सुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि बिहार में जल्द ही एक बार फिर बड़ा उलटफेर होगा। वैशाली में उन्होंने कहा कि अभी तो 360 डिग्री वाली सियासत बाकी है। बहुत जल्द सियासी भूचाल आएगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले दिनों बिहार में आए राजनीतिक भूचाल के बाद अभी और भूचाल आना बाकी है। प्रशांत किशोर ने इशारों ही इशारों में बताया कि जिस तरह से बिहार की राजनीति 180 डिग्री पर घूमी है, अभी इसका और घूमना बाकी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बेशक बिहार में सरकार बदल गई है, लेकिन पर्दे के पीछे बड़ा खेल अभी भी चल रहा है। ऐसे में फिर से बिहार में कोई बड़ा उलटफेर हो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीतिक विकल्प देने और राजनीतिक पार्टी बनाने को लेकर कई लोग Wait & Watch की पॉलिसी पर हैं। कई लोग उनकी पार्टी से जुड़ना तो चाहते हैं, लेकिन अंतिम समय में फैसला लेना चाहते हैं। उनकी पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट देगी जो उनकी पार्टी में पहले से शामिल हुए हैं। बाद में शामिल होने वाले लोगों को मलाई खाने का मौका नहीं दिया जाएगा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...