17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यRSS में सब बुरे नहीं... ममता के बयान ने चौंकाया, ओवैसी और...

RSS में सब बुरे नहीं… ममता के बयान ने चौंकाया, ओवैसी और कांग्रेस ने दिलाई 2003 की याद

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरएसएस पर बयान ने विपक्षी दलों को भी हैरान कर दिया। ममता ने परोक्ष रूप से संगठन की तारीफ करते हुए कहा था कि आरएसएस में सब बुरे नहीं है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस से लेकर सीपीआई (एम) और एआईएमआईएम तक उन पर हमलावर हैं। विपक्ष ने ममता को अवसरवादी करार दिया। वहीं बीजेपी ने कहा कि आरएसएस को ममता के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है

बुधवार को ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘आरएसएस पहले इतना बुरा नहीं था। मैं नहीं मानती कि वे (आरएसएस) बुरे हैं। आरएसएस में कई अच्छे लोग हैं और वे बीजेपी का समर्थन नहीं करते हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ममता की टिप्पणी को लेकर उनपर सबसे करारा प्रहार किया।’ ओवैसी ने कहा कि ‘2003 में भी उन्होंने आरएसएस को देशभक्त कहा था और बदले में आरएसएस ने उन्हें (देवी) दुर्गा कहा था।’

ओवैसी का ममता पर तंज
ओवैसी ने ममता पर तंज करते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि टीएमसी के मुस्लिम चेहरे उनकी ईमानदारी और रुख में निरंतरता के लिए सराहना करेंगे।’ हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने ओवैसी की टिप्पणी को तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए कहा कि पार्टी को अपने धर्मनिरपेक्ष चरित्र को उनके समक्ष साबित करने की जरूरत नहीं है।

टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा, ‘हमें ओवैसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी ने यह कहने की कोशिश की है कि हर संगठन में अच्छे और खराब लोग हैं।’ कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने (ममता ने) आरएसएस की सराहना की है।’

कांग्रेस ने भी किया 2003 का जिक्र
अधीर रंजन ने भी 2003 का जिक्र किया, जब ‘उन्होंने (ममता ने) आरएसएस के एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्होंने राज्य में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार को अपदस्थ करने के लिए उसका समर्थन मांगा था।’

अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि ममता पहले भी आरएसएस के प्रति अपना आभार जता चुकी है। उन्होंने कहा, ‘चुनावी लाभ हासिल करने के लिए कभी वह हिंदू रूढ़ीवादियों, तो कभी मुस्लिमों को रिझाती हैं। ममता एक बार फिर बेनकाब हो गईं।’ सीपीएम ने भी ममता की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने दावा किया कि उनकी टिप्पणी वाम दल के इस रुख का समर्थन करती है कि वह आरएसएस से ताल्लुक रखती हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this