9.1 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedकपिल शर्मा की 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में दीपिका पादुकोण और रोहित शर्मा भी,...

कपिल शर्मा की ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ में दीपिका पादुकोण और रोहित शर्मा भी, पका क्या रहे कॉमेडियन?

Published on

कपिल शर्मा की अगली फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के पोस्टर्स जारी हो चुके हैं, जिसे लेकर दीपिका पादुकोण इस वक्त काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार और कुछ क्रिकेटर्स भी नजर आनेवाले हैं। हालांकि, इसे लेकर इससे पहले तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं थी। कपिल शर्मा के इस नए प्रॉजेक्ट में दीपिका पादुकोण के अलावा ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आनेवाली हैं। दीपिका पादुकोण ने अपना पोस्टर शेयर कर लोगों को सरप्राइज़ कर दिया है। इस फिल्म में और भी कई शानदार एक्टर्स की पूरी लिस्ट है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का पोस्टर
कहा जा रहा है कि टेलिविजन की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिल्मी पर्दे पर फिर से लौटने की तैयारी कर रहे हैं और यह फिल्म है Mega Blockbuster, जिसमें Deepika Padukone भी नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण ने इस प्रॉजेक्ट से अपना पोस्टर शेयर कर लिखा है- सरप्राइज़। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का ट्रेलर 4 सितम्बर को रिलीज़ होनेवाला है। फैन्स ने अभी से इसे इस साल का बड़ा हिट बता दिया है।

रश्मिका मंदाना भी आएंगी नजर
वहीं इस प्रॉजेक्ट में हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म ‘पुष्पा’ से बॉलीवुड दर्शकों पर धमाल मचा चुकीं रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। Rashmika Mandanna ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- फन स्टफ। वही कपिल शर्मा ने भी ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ये वाली मेरे फैन्स के लिए, उम्मीद है आपको पसंद आएगी।

क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने भी शेयर किया है फिल्म का पोस्टर
बता दें कि रश्मिका, कपिल और दीपिका के अलावा इस प्रॉजेक्ट के पोस्टर कई और एक्टर्स और क्रिकेटर ने शेयर किए हैं। क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने भी ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- इसकी शूटिंग करना फ़न भरा था। नई मेगा ब्लॉकबस्टर जल्द ही रिलीज़ होनेवाली है।

रोहित शर्मा ने शेयर किया पोस्टर
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का पोस्टर शेयर किया है और लिखा है- मैं नर्वस महसूस कर रहा हूं, एक तरह का डेब्यू।

तृषा कृष्णन, कार्थी ने भी शेयर किए पोस्टर्स
‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ में रश्मिका मंदाना, क्रिकेटर रोहित शर्मा और सौरभ गांगुली के अलावा तृषा कृष्णन, कार्थी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिसे देखकर फिलहाल फैन्स का सिर चकराया हुआ है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...