6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसच्‍चे देशभक्‍त तो ये हैं, सरकार को मदद करनी चाहिए... 33 साल...

सच्‍चे देशभक्‍त तो ये हैं, सरकार को मदद करनी चाहिए… 33 साल बाद PAK से लौटे कुलदीप के लिए उमड़ा देशवासियों का प्‍यार

Published on

नई दिल्‍ली

सरबजीत सिंह को पाकिस्‍तान की जिस कोट लखपत जेल में रखा गया था, कुलदीप यादव ने वहां 28 साल काटे हैं। जेल में रहते हुए वह सरबजीत से हर 15 दिन पर मिल पाते थे। कुलदीप अब वतन आ गए हैं तो पास कुछ भी नहीं। बदन पर जो कमीज थी, वह भी पाकिस्तान सरकार की तरफ से मिली। मार्च 1991 में ‘देश के लिए काम करने’ पाकिस्‍तान गए कुलदीप वहां सवा तीन साल बाद गिरफ्तार हुए। फिर सेना की कस्‍टडी और आखिर में उम्रकैद की सजा। कुलदीप अब रिहा होकर भारत लौट आ गए हैं। अपने इस सपूत की कहानी पढ़कर भारतीय भावुक हैं। आक्रोशित भी कि सरकार ने पाकिस्‍तान की जेलों में बंद कैदियों के लिए पर्याप्‍त प्रयास नहीं किए। एक उम्‍मीद और एक मांग भी उठ रही है कि सरकार कुलदीप के बल‍िदान का थोड़ा मोल चुकाए। लोग चाहते हैं कि कुलदीप को सम्‍मानित किया जाए।

नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन के फेसबुक पेज पर आनंद शंकर पांडेय लिखते हैं कि ‘अभिनंदन के साथ पूरा देश था। ये देश का कुलदीपक अकेला लड़ा और जीतकर आया। सच्‍चा सेनानी और देशभक्‍त… भारत मां का सपूत।’ एनबीटी की वेबसाइट पर कमेंट्स में लोग एक सुर में हैं कि सरकार कुलदीप की मदद करे। अभि पाठक लिखते हैं कि ‘बिल्कुल सही। देश के लिए गए थे और किसी तरह जीवित वापस आये हैं तो कम से कम सरकार आर्थिक रूप से पूरी तरह मदद करें और जिम्मेदारी निभाए।’

गोपाल भी लिखते हैं कि सरकार को मदद करनी चाहिए। प्रेम सिंह ने कहा कि ‘राज्य सरकार तुरंत जो भी जायज पेंशन बनती हैं शुरू करें, समस्त अनुदान दिए जायें मकान, कारोबार के लिये। केंद्र सरकार एक रिटायर्ड कर्मचारी कम से कम D ग्रेड के समान पेंशन शुरू करे। कुलदीप जी का ये हक बनता है NGO इसमें कुलदीप जी की मदद करें प्‍लीज।’

धीरेंद्र पांडेय ने लिखा कि ‘कुलदीप जी और उन के छोटे भाई मुझे अमृतसर स्टेशन प्लेटफार्म एक पर मिले। मेरा परिचय हुआ। इतना ही बताया मैं पाकिस्तान जेल में 32 साल बंद था। हम एक ही कोच में बडोदरा तक साथ आए। सरकार को मदद करनी ही चाहिए।’ राम बाबू मिश्रा ने कहा क‍ि ‘सच्चे देशभक्त तो यह लोग है इनको सादर नमन करना चाहिए।’

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...