5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यधर्मशाला में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा मलबा, बाइकें धंसी

धर्मशाला में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा मलबा, बाइकें धंसी

Published on

धर्मशाला,

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है. धर्मशाला के खनियारा में स्थिति विस्फोटक बन गई है. शुक्रवार को यहां बादल फटने से पानी का भयंकर सैलाब आ गया. बहाव इतना तेज था कि कई दुकानें बह गईं और घरों में मलबा जमा हो गया. एक राशन डिपो भी मलबे से भर गया है. हालांकि घटना में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन अभी के लिए ट्रांसफार्मर ध्वस्त होने से बिजली ठप हो गई है.

बताया जा रहा है कि बादल फटने की वजह से आसपास की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है और आवाजाही भी प्रभावित हुई है. जो वीडियो सामने आए हैं उनमें मलबे की वजह से कई बाइकें तक धंस गई हैं, दुकानों को भारी नुकसान हुआ है. पिछले कई दिनों से हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश की वजह से स्थिति बिगड़ती देखी गई है. राहत टीमें मौकें पर मौजूद हैं, लोगों को बाहर भी निकाला जा रहा है, लेकिन क्योंकि रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, इस वजह से स्थिति सामान्य होने में ज्यादा समय जा रहा है.

इस समय मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. गंगा किनारे पर बसे बलिया के कई इलाके इस वक्त बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. यहां उफनाई गंगा ने स्कूल, कॉलेज, गांवों को अपने आगोश में ले लिया है. उत्तराखंड से भी लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं. मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि सितंबर के महीने में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है.

वहीं अगले पांच दिन पूर्वोतर में भी भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग के ई-वैज्ञानिक संजय साउ ने कहा कि मानसून अमृतसर, रोहतक, बरेली, बनारस, पटना होते हुए नगालैंड, असम और उत्तर बांग्लादेश में प्रवेश कर रहा है, जिसके कारण अगले पांच दिनों तक असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश और आंधी-तूफान चलने की संभावना है.

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...