5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यचिटफंड घोटाले में TMC नेता गिरफ्तार, 80 लाख कैश, जिंदा कारतूस, बन्दूक...

चिटफंड घोटाले में TMC नेता गिरफ्तार, 80 लाख कैश, जिंदा कारतूस, बन्दूक भी बरामद

Published on

कोलकाता

चिटफंड घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया। हलीशहर नगर पालिका के चेयरमैन राजू साहनी को सीबीआई ने अक्टूबर 2018 में कोलकाता में दर्ज चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हमने 80 लाख रुपये, जिंदा कारतूस के साथ एक बन्दूक और संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए हैं। उन्हें एक पोंजी घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।”

सीबीआई का आरोप है कि साहनी और अन्य ने सनमर्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन नाम की कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल किया। टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने से पहले एजेंसी ने उसके घर की तलाशी ली थी। इससे पहले सीबीआई ने इसी मामले में बर्दवान नगर पालिका के अध्यक्ष प्रणब चटर्जी को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सनमार्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के ट्रस्टियों पर मैच्योरिटी अमाउंट चुकाने में विफल रहने, निवेशकों को धोखा देने, इसकी शाखाएं बंद करने और भाग जाने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी सौम्यरूप भौमिक, चंद्रशेखर साबत, ब्रजो गोपाल दत्ता, तुफान पॉल और सुरजीत सरकार हैं। मई 2014 में, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सभी पोंजी घोटालों की जांच करने का निर्देश दिया था। इन घोटालों के जरिए लाखों जमाकर्ताओं को ठगा गया था।

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...