5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकब थमेगा यह सिलसिला? आजाद के समर्थन में फिर 20 कांग्रेसी छोड़...

कब थमेगा यह सिलसिला? आजाद के समर्थन में फिर 20 कांग्रेसी छोड़ चले पार्टी

Published on

जम्मू

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों की मानो झड़ी सी लग गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को आजाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर से 20 और कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने अगस्त में कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी पर कई सवाल उठाए थे। आजाद का इस्तीफा हालिया समय में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनसे पहले हिमाचल प्रदेश में, जहां कि चुनाव होने वाले हैं आनंद शर्मा ने भी अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी में जी-हुजूरी का लगाया आरोप
जानकारी के मुताबिक इस्तीफा देने वाले सभी 20 सदस्य जम्मू उत्तरी क्षेत्र की जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। इन सभी ने पार्टी के नेता रजिंदर प्रसाद के साथ इस्तीफा दिया। प्रसाद नौशेरा राजौरी के मास्टर बेली राम शर्मा के लड़के हैं। आजाद की तरह उन्होंने भी अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने भी पार्टी में मंडली सिस्टम पर सवाल उठाया है। प्रसाद ने लिखा है कि आज पार्टी पूरी तरह से जी-हुजूरी करने वालों पैराशूट से यहां पहुंचने वालों से घिर गई है। इसके चलते पार्टी आम जनता की दुख और तकलीफों से दूर होती जा रही है और मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

अब तक कई नेता दे चुके हैं इस्तीफा
इससे पहले गुरुवार को 36 कांग्रेस नेताओं ने भी आजाद के साथ समर्थन जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसमें नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी शामिल थे। उधर 64 वरिष्ठ पार्टी नेता पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं। यह आजाद के समर्थन इस्तीफों का एक लंबा सिलसिला माना जा रहा है। गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व ठहराते हुए कांग्रेस के अंदरूनी सिस्टम को तबाह करने का आरोप लगाया था।

आजाद की नई पार्टी में जुड़ेंगे कांग्रेस छोड़ रहे नेता
सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में आजाद ने उन्हें नाममात्र का अध्यक्ष बताया था। साथ ही लिखा था कि पार्टी के ज्यादातर फैसले राहुल गांधी, बल्कि यह कहें कि उनके सुरक्षा गार्ड और पीए द्वारा लिए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलाम नबी आजाद एक नई राष्ट्रीय पार्टी लांच करने की तैयारी में हैं। बताया जाता है कि आजाद के समर्थन में पार्टी छोड़ने वाले तमाम नेता आने वाले दिनों में आजाद द्वारा लांच की जा रही नई पार्टी से जुड़ सकते हैं।

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...