9.1 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedजिस कंपनी ने नोएडा के ट्विन टावर को खाक में मिलाया, अब...

जिस कंपनी ने नोएडा के ट्विन टावर को खाक में मिलाया, अब टाटा के ल‍िए करेगी धमाका

Published on

नई दिल्‍ली

बीते रविवार को पूरा देश टीवी पर टकटकी लगाए बैठा था। नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावरों के गिरने का इंतजार था सबको। कई लोगों को चिंता थी कि इन टावरों के गिरने से आसपास की बिल्डिंगों का क्‍या होगा। कहीं इसकी आंच उन तक तो नहीं पहुंच जाएगी। लेकिन, कोई भी आशंका सच साबित नहीं हुई। चंद सेकेंडों में प्‍लान के मुताबिक, भ्रष्‍टाचार और बेईमानी से बने ये दोनों टावर मिट्टी में मिल गए। इतने बड़े पैमाने पर किसी बिल्डिंग को इतनी सटीक तरह से ध्‍वस्‍त करना आसान नहीं था। यह और बात है कि एडिफिस इंजीनियरिंग (Edifice Engineering) ने यह काम कर दिखाया। इसी कंपनी को ट्विन टावरों को जमींदोज करने का जिम्‍मा मिला था। अब यही कंपनी एक और धमाका करने वाली है। सिर्फ दो रोज बाद यानी 4 सितंबर को यह जमशेदपुर में ‘ब्‍लास्‍ट’ करेगी। स्‍टील बनाने वाली देश की दिग्‍गज कंपनी टाटा स्‍टील की कोक अवन फैसिलिटी में यह कंपनी एक पुरानी यूनिट को उड़ाएगी। टाटा स्‍टील का इसकी जगह नई इको-फ्रेंडली कोक अवन यूनिट बनाने का प्‍लान है।

जमशेदपुर की कोक ओवन फैसि‍ल‍िटी में नहीं हो रहा है काम
घरेलू स्‍टील निर्माता टाटा स्‍टील ने इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसने अपनी कोक अवन फैसिलिटी में एक पुरानी यूनिट को गिराने का फैसला किया है। इस फैक्‍ट्री में कोई काम नहीं हो रहा था। यह फैक्‍ट्री जमशेदपुर में है। टाटा स्‍टील ने यह कदम उठाने का कारण भी बताया है। उसके मुताबिक, इस पुरानी यूनिट को गिराने के बाद इसकी जगह नई एडवांस्‍ड इको-फ्रेंडली कोक अवन यूनिट लगाई जाएगी। पुरानी यूनिट को गिराने का कॉन्‍ट्रैक्‍ट एडिफिस इंजीनियरिंग और जेट डेमोलिशन साउथ अफ्रीका को दिया गया है। आने वाले महीनों में तीन और पुरानी यूनिटों को ध्‍वस्‍त किया जाएगा। इनमें कोक अवन फैसिलिटी में बना एक कोल टावर और दो चिमनियां शामिल हैं।

28 अगस्‍त को सुपरटेक ट्व‍िन टावरों को ग‍िराया था
एडिफिस ने ही 28 अगस्‍त को सुपरटेक के ट्विन टावरों को धूम में मिलाया था। ये दोनों टावर चंद सेकेंड में ताश के पत्‍तों की तरह धराशायी हो गए थे। सबसे बड़ी खूबसूरती इस बात की थी कि इसमें आसपास की बिल्डिंगों को थोड़ा भी नुकसान नहीं हुआ। इन टावरों को गिराने के लिए कड़ी मशक्‍कत और एडवांस प्‍लानिंग की गई थी।

टाटा स्‍टील ने बताया है कि काम में न आने वाली इस पुरानी यूनिट को मॉडल रिपेयर शॉप के नाम से जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 12 मीटर है। यह उस कोक अवन फैसिलिटी में बनी है जिसमें कोई काम नहीं हो रहा है। जमशेदपुर में बनी इस फैसिलिटी में ‘इम्‍प्‍लोजन’ (धमाका) रविवार को 4 सितंबर के दिन हागा। टाटा ग्रुप की कंपनी ने यह भी बताया है कि इसके लिए तमाम तरह की मंजूरियां पहले ही ली जा चुकी हैं। ये सभी संबंधित प्राधिकरणों से ली गई हैं। उनसे नो-ऑब्‍जेक्‍शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...