5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यक्या नीतीश का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला है? सुशील...

क्या नीतीश का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला है? सुशील मोदी का डायरेक्ट अटैक

Published on

पटना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आप देख रहे हैं कि मैं पिछले कई सालों से काम कर रहा हूं। केंद्र में कोई क्या कहता है, मैं उस पर ध्यान नहीं देता। कोई भी भ्रष्टाचारियों को बचा नहीं रहा है। उन्हें सोचना चाहिए कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है? केरल में क्या हो रहा है? नीतीश कुमार के इस कमेंट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार आज सत्ता में बने रहने के लिए भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेम, नरेंद्र मोदी से खुन्नस
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए, जब उनसे जेडीयू ऑफिस में लगे पोस्टर और पीएम पद की दावेदारी पर सवाल पूछा गया। बिहार के मुख्यमंत्री ने इसका जवाब यह कहकर दिया, ‘जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे, तब हमने किस तरह से उनके साथ काम किया। उन्होंने किस तरह से सब लोगों का ख्याल रखा। यहां पर भी बिहार के लोगों ने हमें काम करने का मौका दिया है, चाहे कोई भी साथ रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में कोई भी कुछ बोलते रहते हैं, हम उन पर ध्यान नहीं देते। चलिए निश्चिंत रहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम मोदी के बयान पर टिप्पणी करने का नैतिक पात्रता नहीं है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला: सुशील मोदी
सुशील कुमार मोदी का कहना है कि बिहार में सरकार भ्रष्टाचारियों की, भ्रष्टाचारियों के जरिए और भ्रष्टाचारियों के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार आज सत्ता में बने रहने के लिए भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के समर्थन से नीतीश जो सरकार चला रहे हैं, वह भ्रष्टाचारियों के द्वारा, भ्रष्टाचारियों के लिए और भ्रष्टाचारियों की शासन व्यवस्था है। ऐसी सरकार का नेतृत्व करने वाले नीतीश कुमार को भ्रष्टाचारियों के ध्रुवीकरण संबंधी प्रधानमंत्री के कथन पर टिप्पणी करने की कोई नैतिक पात्रता नहीं है।

मॉल घोटाले में चार्जशीटेड के साथ सरकार चला रहे नीतीश’
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने जिस तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बना कर बगल में बिठाया, वे 750 करोड़ के मॉल घोटाले में चार्जशीटेड हैं। उन पर ट्रायल शुरू होने वाला है और जिस आरजेडी के समर्थन से सरकार बनी, उसके सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर मॉल घोटाले के आरोप लगने और सीबीआई का छापा पड़ने पर 2017 में बिंदुवार जवाब मांगा था, उसके जवाब क्या उन्हें मिल गए? क्या तेजस्वी यादव को क्लीनचिट मिली कि उनसे फिर हाथ मिला लिया गया?

नीतीश बताएं क्या सीबीआई, ईडी को बंद कर देना चाहिए?
सुशील मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी, झारखंड में पत्नी की कंपनी को खनन का ठेका देने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एजेंसियों की कार्रवाई गलत है? दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और महाराष्ट्र के दो पूर्व मंत्रियों (अनिल देशमुख, नवाब मलिक) के विरुद्ध जांच एजेंसियों की कार्रवाई में गलत क्या है? नीतीश कुमार बताएं कि क्या सीबीआई, ईडी को बंद कर देना चाहिए?

‘देश में हजारों लोग पीएम बनने की पात्रता रख सकते हैं’
सुशील मोदी ने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में हजारों लोग पीएम बनने की पात्रता रख सकते हैं, पीएम मैटेरियल हो सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री तो वही बनेगा, जिसकी पार्टी को लोकसभा में 272 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो। दरअसल, बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में टूट के साथ ही सुशील कुमार मोदी अब नीतीश कुमार पर सीधा प्रहार कर रहे हैं। इधर, नीतीश कुमार भी अपने सबसे करीबी सहयोगी रहे सुशील कुमार मोदी पर कटाक्ष करने में नहीं चूक रहे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...