8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय', बोले किम कर्दाश‍ियां के एक्स हसबैंड

‘हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय’, बोले किम कर्दाश‍ियां के एक्स हसबैंड

Published on

नई दिल्ली,

किम कर्दाशियां के एक्स हसबैंड और रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. अब कान्ये ने अपने एक और कमेंट के साथ सुर्खियों में जगह पा ली है. कान्ये ने एक्स वाइफ किम कर्दाशियां के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

कान्ये ने शेयर की विवादित पोस्ट
पेज सिक्स के मुताबिक, कान्ये वेस्ट ने Victoria Villarroel की बनाई वीडियो पोस्ट की थी. जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने किम कर्दाशियां और उनकी छोटी बहन काइली जेनर के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने लिखा था कि पोर्नोग्राफी ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया. साथ ही कान्ये ने कहा कि उन्हें पोर्नोग्राफी की लत लगी हुई है.

अपनी एक्स सास क्रिस जेनर को लेकर कान्ये वेस्ट ने लिखा, ‘प्लेबॉय का फोटोशूट अगर क्रिस तुमसे करवाए तो मत करना, जैसे किम और काइली से उसने करवाया था. हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय है.पोर्नोग्राफी ने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया. मैं इसके एडिक्शन से जूझ रहा हूं. इंस्टाग्राम इसे प्रमोट करता है. मैं अपनी बेटियों नॉर्थ और शिकागो के साथ ये नहीं होने दूंगा.’

अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि किम कर्दाशियां ने साल 2007 में प्लेबॉय मैगजीन के साथ फोटोशूट करवाया था. वहीं काइली जेनर ने 2019 में अपना फोटोशूट मैगजीन के साथ करवाया था.

किम के साथ करते दिखे बहस
इसके अलावा कान्ये वेस्ट ने किसी अनजान शख्स के साथ मैसेज में बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. माना जा रहा था कान्ये यहां किम से बात कर रहे हैं. इस पोस्ट को कान्ये वेस्ट डिलीट कर चुके हैं. इसमें सामने वाले शख्स ने लिखा था- क्या तुम प्लीज रुक जाओगे. इसपर कान्ये ने जवाब दिया था, ‘आमने सामने बात करने की कोई जरूरत नहीं है. तुम्हें यह चुनने का हक नहीं है कि बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए कहां जाएंगे. तुम्हें बोलना का हक क्यों है. क्योंकि तुम आधे श्वेत हो?’

एक और स्क्रीनशॉट में किम ने अपनी मां क्रिस की तरफ से कान्ये को मैसेज किया था. इसमें लिखा था, ‘उसको बोलो मेरा नाम लेना बंद करे. मैं 67 साल की हो गई हूं और मुझे ये सब अच्छा नहीं लगता. इससे मुझे स्ट्रेस होता है.’ इस मैसेज के जवाब में कान्ये वेस्ट ने लिखा, ‘मेरे अश्वेत बच्चों के बारे में बोलने का हक तुम्हें नहीं है. तुम नहीं बता सकते कि वो कहां स्कूल पढ़ेंगे. वो प्लेबॉय और सेक्स टेप नहीं करेंगे. अपने क्लिंटन दोस्तों को बोलो हिम्मत है तो मेरे सामने आएं. मैं यहीं हूं.’

किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट ने 2014 में शादी की थी. दोनों ने चार बच्चे हैं. दो बेटियां- नॉर्थ वेस्ट और शिकागो वेस्ट और दो बेटे- सालम वेस्ट और सेंट वेस्ट. मार्च 2022 में किम ने कान्ये से तलाक लेने का ऐलान किया था.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...