5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यपाकिस्तानी महिला भारत में कर रही थी सरकारी नौकरी, अब हुई बर्खास्त

पाकिस्तानी महिला भारत में कर रही थी सरकारी नौकरी, अब हुई बर्खास्त

Published on

रामपुर,

शादी करने के बाद पाकिस्तानी नागरिक बनी एक महिला तलाक के बाद वापस भारत लौट आई. उसने भारत आकर गवर्नमेंट टीचर की जॉब हासिल कर ली. मामला संज्ञान में आया तो महिला को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. यह मामला अब कोर्ट में है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की महिला साल 1992 से 2015 तक सरकारी नौकरी करती रही. मामला 2015 में संज्ञान में आने पर उसे निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद 9 मार्च 2021 को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. अब अदालत में महिला ने याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई चल रही है.

साल 1981 में पाकिस्तान से भारत आ गईं थीं फरजाना
इस मामले में बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि महिला का नाम फरजाना बी उर्फ मायरा है. फरजाना का जन्म रामपुर में हुआ. उसने शिक्षा भी यहीं पूरी की. अगस्त 1979 से अक्टूबर 1981 फरजाना पाकिस्तान में थी. फरजाना पाकिस्तान की नागरिक बन गई थी. इसके बाद अक्टूबर 1981 को फरजाना भारत आ गई और यहां आने के बाद भारतीय नागरिक से शादी कर ली. उसका प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया.

बीएसए ने बताया कि फरजाना की नियुक्ति 15 जनवरी 1992 को कुमारिया कलां में हो गई थी. इसके बाद फरजाना ने नौकरी ज्वाइन कर ली. इसी बीच फरजाना को निलंबित भी किया गया था. इसके बाद 9 मार्च 2021 को फरजाना की सेवा समाप्त कर दी गई. इसको लेकर फरजाना ने निलंबन और सेवा समाप्ति के मामले में हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है, जिसमें सुनवाई चल रही है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...