8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकर्ज में डूबी है अनिल अंबानी की ये कंपनी, अब शेयरों में...

कर्ज में डूबी है अनिल अंबानी की ये कंपनी, अब शेयरों में तूफानी तेजी

Published on

अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी जा रही है. शेयर अपने एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. जिससे इस कंपनी के शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न मिला है. दरअसल, सिर्फ दो कारोबारी दिन के अंदर रिलायंस पावर के शेयर 37 फीसदी तक चढ़ चुका है. जबकि पिछले एक महीने Reliance Power के Share 64 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है. वहीं एक साल में 75 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस तेजी के पीछे फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर (FII) की खरीदारी बताई जा रही है. रिलायंस पावर के शेयर उन 32 शेयरों में शामिल हैं, जिनमें FII ने पिछले एक साल में अपनी हिस्सेदारी 3 प्रतिशत तक बढ़ाई.

कितने हैं शेयर के भाव
लगातार तेजी के बीच BSE पर रिलायंस पावर का मार्केट कैप बढ़कर 7,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. शुक्रवार को कारोबार के अंत में शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 21.30 रुपये पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि इस साल जुलाई की शुरुआत में, रिलायंस पावर के शेयरधारकों ने वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान अपनी संपत्ति के मुद्रीकरण के लिए एक विशेष प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. कंपनी द्वारा BSE फाइलिंग से पता चला कि 72.02 प्रतिशत वोट रिलायंस पावर के पक्ष में थे, जबकि 27.97 प्रतिशत ने इसके खिलाफ मतदान किया. इस तरह AGM में विशेष प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सका. क्योंकि सभी विशेष प्रस्तावों को शेयरधारकों के 75 प्रतिशत या अधिक मतों द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक था.

कंपनी के बारे में
Reliance Power Limited भारत के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में से एक, Reliance Group का एक हिस्सा है. समूह दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, मीडिया और मनोरंजन, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में काम करता है. ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर शामिल हैं.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...