5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबाराबंकी में हाईवे पर ट्रक ने डबल डेकर बस में पीछे से...

बाराबंकी में हाईवे पर ट्रक ने डबल डेकर बस में पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

Published on

बाराबंकी

बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ है, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 4 यात्रियों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी के 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास हुआ है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी
पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक डबल डेकर बस रूपईडीहा से गोवा जा रही थी। बस में 60 यात्री सवार थे। बस जब महंगूपुर गांव के पास पहुंची तो उसका टायर अचानक पंचर हो गया। ऐसे में बस चालक हाईवे किनारे बस रोक कर स्टेपनी बदलने लगा। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हादसे की आवाज सुनकर पास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल 18 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी नॉर्थ पूणेंदु सिंह ने बताया कि सभी यात्री मजदूर वर्ग के हैं। शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाकी के यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेजा जा रहा है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...