6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकर्नाटकः लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति की गिरफ्तारी के बाद जांच में...

कर्नाटकः लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति की गिरफ्तारी के बाद जांच में चूक! उठ रहे सवाल

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. शिवमूर्ति से डिप्टी एसपी अनिल कुमार पूछताछ कर रहे हैं. बयानों के आधार पर डिप्टी एसपी शिवमूर्ति से पूछताछ कर रहे हैं तो वहीं पुलिस की जांच पर सवाल भी उठने लगे हैं. शिवमूर्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है.

शिवमूर्ति से खिलाफ दर्ज मामले की जांच में चूक के आरोप लग रहे हैं. पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं. पहले तो कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद शिवमूर्ति की गिरफ्तारी में हीलाहवाली की. कर्नाटक पुलिस पहले तो गिरफ्तारी से ही बचती रही और जब शिवमूर्ति को गिरफ्तार भी किया तो जल्दबाजी में नजर आई.

किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस के पास 24 घंटे का समय होता है. कर्नाटक पुलिस ने शिवमूर्ति को गिरफ्तार करने के कुछ ही देर बाद रात के दो बजे ही कोर्ट में पेश कर दिया. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस शिवमूर्ति को कोर्ट में पेश करने की इतनी जल्दी में क्यों थी?

सवाल ये भी है कि पुलिस ने जब शिवमूर्ति को रात के दो बजे ही जज के सामने पेश कर दिया तब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भेजने की मांग क्यों नहीं की? पुलिस ने रात में जज के सामने पेशी के समय शिवमूर्ति को पुलिस हिरासत में भेजे जाने की मांग करने की बजाय दोपहर में ये मांग क्यों की? क्या आरोपी को पहले न्यायिक हिरासत में भेजा जाना और फिर हेल्थ ग्राउंड पर अस्पताल में शिफ्ट किया जाना किसी योजना के तहत किया गया है? पुलिस ने आरोपी को हेल्थ ग्राउंड पर अस्पताल ले जाने के बाद कोर्ट को जानकारी क्यों नहीं दी?

बेंगलुरु भेजने की जल्दी में क्यों थी पुलिस
शिवमूर्ति की गिरफ्तारी से लेकर अब तक हुए घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक पुलिस सवालों के घेरे में है. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि जब शिवमूर्ति न्यायिक हिरासत में था तब पुलिस कोर्ट से अनुमति लिए बगैर उसे बेंगलुरु अस्पताल स्थानांतरित करने की जल्दी में क्यों थी? कहा जा रहा है कि शिवमूर्ति का सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था जिसमें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं मिली. अब सवाल ये भी है कि जब हेल्थ टेस्ट में कोई समस्या पाई ही नहीं गई तो कुछ ही घंटे बाद उसी अस्पताल में शिवमूर्ति को आईसीयू में कैसे शिफ्ट कर दिया गया?

आरोपी ने कैसे चढ़ी थीं कोर्ट रूम की सीढ़ियां
शिवमूर्ति को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. शिवमूर्ति को व्हीलचेयर पर अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन वही आरोपी कोर्ट रूम की पहली मंजिल तक कैसे सीढ़ियां चढ़कर गया था. कोर्ट की ओर से पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद जब शिवमूर्ति अस्पताल लौटा, तब वह टलहता दिख रहा था. सवाल ये भी उठ रहा है कि एक मरीज जो कुछ ही समय पहले आईसीयू में भर्ती था, चंद घंटों में इतना स्वस्थ कैसे हो गया कि वह टहलने लगा.

आरोपी को पुलिस की गाड़ी से मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया था. मेडिकल टेस्ट के बाद उसे व्हीलचेयर पर एम्बुलेंस से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. सवाल ये भी है कि जब सामान्य मामलों में आरोपियों का मेडिकल टेस्ट एक घंटे से भी कम समय में किया जाता है तब शिवमूर्ति के मेडिकल टेस्ट में तीन घंटे का समय क्यों लगा. वह भी तब, जब कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शिवमूर्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...