24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबिहारः गिरिराज सिंह ने की मदरसों के सर्वे की मांग, HAM ने...

बिहारः गिरिराज सिंह ने की मदरसों के सर्वे की मांग, HAM ने किया पलटवार”

Published on

पटना,

बिहार में मदरसों और मस्जिदों के सर्वे की मांग को लेकर बीजेपी और सत्तारूढ़ महागठबंधन की पार्टी सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा आमने-सामने आ गई हैं. जहां बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में मदरसों के सर्वेक्षण की मांग की है. तो वहीं, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बिहार में RSS के सभी कार्यालयों का सर्वेक्षण की मांग की है.

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में मदरसों का सर्वे किया जाना चाहिए. विशेष रूप से सीमांचल जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वे बेहद जरूरी है. क्योंकि यह बंगाल, नेपाल और बांग्लादेश से सटे हुए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि मदरसे और मस्जिद में कौन रह रहा है, उनकी गतिविधियां क्या हैं और क्या उनकी गतिविधियां देश के खिलाफ हैं, इसके लिए सर्वेक्षण किया जाना चाहिए.

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की इस मांग के बाद सत्तारूढ़ महागठबंधन के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सभी ऑफिसों का सर्वे कराने की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दावा किया कि RSS बिहार में सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है. इतना ही नहीं, रिजवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए वे दंगे भड़काने के लिए विस्फोट और दंगे भी भड़का सकते हैं.

HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि हम नीतीश कुमार से बिहार में RSS के सभी कार्यालयों का सर्वेक्षण करने और जांच का आदेश देने की मांग करते हैं क्योंकि यह अधिक महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद RSS प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए राज्य में विस्फोट और आतंकवादी हमले करवा सकता है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this