8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedभाई-भाभी का तलाक कैंसिल होने से खुश हैं सुष्मिता, कही ये बात

भाई-भाभी का तलाक कैंसिल होने से खुश हैं सुष्मिता, कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा ने अपनी शादी को बनाए रखने का ऐलान कुछ दिन पहले किया था. गणेश चतुर्थी के मौके पर राजीव और चारु ने ऐलान किया था कि वह तलाक नहीं ले रहे हैं. साथ ही दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका दिया है. इसे लेकर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

सुष्मिता ने दिया ये रिएक्शन
गणेश चतुर्थी के मौके पर चारु असोपा और राजीव सेन ने अपनी फैमिली फोटो को शेयर किया था. दोनों ने ऐलान किया कि वह अपनी शादी को दूसरा चांस दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘शादियां आसमानों में बनती है, लेकिन उन्हें चलाना हमारी जिम्मेदारी होती है. हां हमने कहा था कि हम अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं और हमने सोचा था कि हम डेड एन्ड पर पहुंच गए हैं और आगे कुछ नहीं है. तलाक एक ऑप्शन था जिसके बारे में हम सोच रहे थे. अब मुझे खुशी हो रही है बताते हुए कि हमने अपनी शादी को बरकरार रखने का फैसला किया है.’

अपनी शादी को दूसरा चांस देने वाले पोस्ट के एक दिन बाद चारु असोपा ने एक व्लॉग वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे उनके परिवार ने मिलकर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तैयारी की. वीडियो में राजीव सेन अपनी बेटी जिआना के बालों में हेयर क्लिप लगाते नजर आए थे. राजीव बेटी के बालों में क्लिप नहीं लगा पा रहे थे, तो चारु ने उनका मजाक भी उड़ाया था. वीडियो में दोनों को साथ हंसते हुए भी देखा गया था.

चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी. इस शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दिक्कतें शुरू हो गई थीं. इसके बाद दोनों में सलाह हुई और चारु ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. नवंबर 2021 में कपल की बेटी जिआना का जन्म हुआ था. जुलाई में दोनों अनाउंस किया था कि वह तलाक लेने जा रहे हैं. हालांकि अब सबकुछ ठीक हो गया है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...