6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'होर्डिंग्स-पोस्टर से कोई PM नहीं बनता, बिहार को JDU मुक्त कर दूंगा',...

‘होर्डिंग्स-पोस्टर से कोई PM नहीं बनता, बिहार को JDU मुक्त कर दूंगा’, सुशील मोदी का नीतीश को चैलेंज

Published on

पटना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हुए, राज्य जेडीयू मुक्त हो गया है। वे विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे। बहुत जल्द, हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे। होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है।

JDU मुक्त हो गया मणिपुर
दरअसल, मणिपुर में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार के छह में से पांच विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस राजनीतिक घटना ने मणिपुर और बिहार में सियासी भूचाल ला दिया है। जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो वहीं बीजेपी ने खुले दिल से JDU के बागी विधायकों का स्वागत किया। जिन पांच विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा है, उनमें केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं।

‘बिहार भी होगा JDU मुक्त’
पटना में जेडीयू की दो दिनों की मेगा बैठक चल रही है। नए-नए होर्डिंग्स और पोस्टर से जेडीयू ऑफिस पटा पड़ा है। सोनिया गांधी से मिलने का नीतीश कुमार प्रोग्राम बना चुके हैं। इन सबके बीच सुशील मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दावा किया है कि ‘मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हुए, राज्य जेडीयू मुक्त हो गया है। वे विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे। बहुत जल्द, हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे। होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है।’

‘बीजेपी कुछ नहीं कर पाएगी’
वहीं, ललन सिंह ने दावा किया कि इन लोगों ने (बीजेपी) महाराष्ट्र में जो किया है, उसका भी असर देश भर में हो रहा है। मध्य प्रदेश में जो किया है उसका भी असर हुआ है। दिल्ली में जो करने की कोशिश की उसका भी प्रभाव है। झारखंड में जो कर रहे हैं उसका भी असर होगा। उनकी (बीजेपी) की ये सारी कार्रवाई बताती है कि वो बौखलाहट में हैं। वो घबराए हुए हैं। 2024 को लेकर उनकी घबराहट साफ दिख रही है। बिहार के नस में नस में राजनीति है, यहां कुछ नहीं होगा। हमारी पार्टी में एक एजेंट को लगाकर काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। ललन सिंह ने कहा कि पार्टी तो हमारी बची हुई है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...