8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedलाल सिंह चड्ढा से ज्यादा कमाएगी ब्रह्मास्त्र? एक दिन में ही बिकीं...

लाल सिंह चड्ढा से ज्यादा कमाएगी ब्रह्मास्त्र? एक दिन में ही बिकीं हजारों टिकटें

Published on

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। रिलीज से 5-6 दिन पहले ही मेकर्स ने इसकी टिकट की खिड़की खोली है। जी हां, ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे अच्छी खासी ओपनिंग भी मिल सकती है। ‘ब्रह्मास्त्र’ हिंदी समेत साउथ की कई भाषाओं में रिलीज होने वाली बिग बजट फिल्म है जिसमें पहली बार आलिया-रणबीर पर्दे पर रोमांस करने वाले हैं। प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने जमकर इस फिल्म का प्रचार किया है तो ये फिल्म उनके पति रणबीर कपूर के करियर के लिए भी काफी अहम है। रणबीर कपूर ने चार साल बाद हाल में ही शमशेरा के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी और ये वापसी बिग फ्लॉप साबित हुई थी। अब देखना ये है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए गुड न्यूड लाती है या फिर हैरान कर देती है। आइए बताते हैं ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग, ऑक्यूपेंसी और कलेक्शन।

‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग 2 सितंबर, शुक्रवार से शुरू हुई। शुरुआती आंकड़े फिल्म मेकर्स के लिए नई उम्मीदें जगाते हैं। बताया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ की 11 हजार से भी ज्यादा टिकटें अभी तक बिक चुकी हैं। इन आंकड़ों को देख बाजार पंडितों का कहना है कि इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिल सकती है।

पहले दिन 51 लाख के बिके ‘ब्रह्मास्त्र’ के टिके!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र’ के अब तक करीब 51लाख रुपये के हिंदी टिकटे बिकी हैं। इसमें से 38 लाख के 3D, 2D के 11.5 हजार रुपये, आईएमएक्स 3D के 12.63 लाख रुपये की टिकटें बिक चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पहले दिन हिंदी में 41 से 51 लाख और ब्लॉक सीट्स के आंकड़े गिने तो 1.30 करोड़ रुपये तक का एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

‘ब्रह्मास्त्र’ की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
अगर बात करें शहर दर शहर ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो मुंबई में 8% की ओक्यूपेंसी के साथ करीब 16 लाख रुपये की टिकटें अभी तक बिकी हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में 11% ऑक्यूपेंसी के साथ 34 लाख से अधिक की टिकटें सेल हुई हैं। वहीं पुणे से 4 लाख, बेंगलुरू से 6.68 लाख रुपये, हैदराबाद से 15.59 लाख रुपये, कोलकाता से 4 लाख रुपये, अहमदाबाद से 2 लाख रुपये तो चेन्नई से 5 लाख रुपये से अधिक की कमाई ब्रह्मास्त्र एडवांस बुकिंग में कर चुकी है।

लाल सिंह चड्ढा को देगी मात
लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग में 9 हजार से अधिक टिकटें बिकी थीं। लेकिन ब्रह्मास्त्र ने शुरुआत दो दिन में ही इस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 डी और 2डी सभी टिकटों को जोड़ लें तो ब्रह्मास्त्र के 10611 टिकटे सेल हो चुकी हैं।

बॉलीवुड एडवांस बुकिंग ग्रोस 2022
1. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा: – अभी एडवांस बुकिंग जारी है
2. भूल भुलैया 2 : 6.55 करोड़ [7900 टिकटें ]
3. लाल सिंह चड्ढा : 5.52 करोड़ [9027 टिकटें]
4. जुग जुग जियो : 5.39 करोड़ [टिकटें]
5. सम्राट पृथ्वीराज : 4.65 करोड़ [7744 टिकटें]
6. शमशेरा : 4.57 करोड़ [10092 टिकटें]
7. रक्षाबंधन: 4.09 करोड़ [8009 टिकटें]

‘ब्रह्मास्त्र’ को मिलेगा सोलो रिलीज का फायदा?
मीडिया रिपोर्ट्स का तो ये भी कहना है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग नए रिकॉर्ड भी बना सकती है। ये कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा टिकटें बुक करने वाली फिल्म (केजीएफ 2 के बाद) भी बन सकती है। साथ ही मेकर्स को सोलो रिलीज का भी फायदा मिल सकता है।

‘ब्रह्मास्त्र’ के होंगे तीन पार्ट
‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर कहा जा रहा है कि इसे तीन पार्ट में बनाए जाने का प्लान है। ये इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है जो कि पार्ट शिवा पर आधारित है। इसमें शिवा का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा और इसके निर्माता करण जौहर ही हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...