22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यसरकार बनी तो हर सरपंच को 10 हजार महीने, 10 लाख रुपए...

सरकार बनी तो हर सरपंच को 10 हजार महीने, 10 लाख रुपए का फंड, गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान

Published on

अहमदाबाद

पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसे देखते हुए पार्टी मुख‍िया और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्‍य में लगातार जनसभाएं कर घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्‍होंने सुरेंद्रनगर में ग्राम पंचायतों की एक सभा में ऐलान किया क‍ि अगर राज्‍य में उनकी सरकार बनती है तो हर सरपंच को हर महीने 10,000 रुपए मिलेंगे। हर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 10 रुपए लाख का फंड म‍िलेगा। केजरीवाल ने इससे पहले शुक्रवार को देवभूमि द्वारका का दौरा कर भगवान द्वारकाधीश के मंदिर में दर्शन किया था और एक जनसभा को संबोधित किया था।

‘भाजपा नहीं छोड़ें, वहीं रहकर आप के लिए काम करें’
इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ दल में ही रहते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के लिए काम करने की अपील की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को राजकोट में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा से भुगतान लेते रहना चाहिए लेकिन। अंदर से ही उन्हें आप के लिए काम करना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी आम लोगों को दी गई सभी गारंटियों का लाभ मिलेगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा क‍ि हम भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करना चाहते। भाजपा अपने नेताओं को रख सकती है। भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख’, गांवों, बूथों और तालुकाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इतने वर्षों के बाद भी भाजपा ने उनकी सेवा के बदले उन्हें क्या दिया?

‘वहां से पैसें लें लेकिन हमारे लिए काम करें’
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त बिजली जैसी सुविधाओं की पेशकश नहीं की। लेकिन आम आदमी पार्टी उनके कल्याण की परवाह करेगी। केजरीवाल ने कहा क‍ि भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी में ही रह सकते हैं। लेकिन वे आम आदमी पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। उनमें से कई लोगों को भाजपा की ओर से पैसे दिये जाते हैं, इसलिए वहां से पैसें लें। लेकिन हमारे लिए काम करें, क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा क‍ि जब हम गुजरात में सरकार बनाएंगे, हम मुफ्त बिजली देंगे और यह भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मिलेगी। हम आपको 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे और आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाएंगे जहां उन्हें मुफ्त शिक्षा मिलेगी। हम आपके परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करेंगे और आपके परिवार में महिलाओं को भत्ते के रूप में 1,000 रुपये प्रति माह भी देंगे। केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 27 वर्षों के शासन के बावजूद भाजपा में बने रहने का कोई अर्थ नहीं है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...