8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकिम ने फोटोशॉप किया अपनी बॉडी का ये पार्ट? टिकटॉकर ने उड़ाया...

किम ने फोटोशॉप किया अपनी बॉडी का ये पार्ट? टिकटॉकर ने उड़ाया मजाक

Published on

किम कर्दाशियां हॉलीवुड की सबसे फेमस और सबसे विवादित हस्तियों में से एक हैं. फोटोशूट से लेकर रियलिटी शो और पर्सनल लाइफ तक, किसी ना किसी चीज को लेकर किम कर्दाशियां के चर्चे होते ही रहते हैं. सोशल मीडिया पर किम बेहद पॉपुलर हैं. वह अक्सर ही अपने नए लुक्स और वेकेशन की फोटोज को शेयर करती हैं. लेकिन कभी-कभी इन फोटोज की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है.

किम कर्दाशियां ने बॉडी पार्ट किया फोटोशॉप
अब एक टिकटॉक यूजर ने किम कर्दाशियां को ट्रोल कर दिया है. कारण है किम की नई स्विमिंग पूल फोटोज. इन फोटोज में किम कर्दाशियां को पूल में खड़े होकर ड्रिंक पीते देखा जा सकता है. किम कर्दाशियां की गर्दन के पास के हिस्सा पर ध्यान दिया जाए, तो उनकी मसल में अलग लग रही है. टिकटॉक यूजर का दावा है कि किम ने अपने शरीर के इस हिस्से को फोटोशॉप किया है.

किम की फोटोशॉप की हुई तस्वीर का मजाक उड़ाते हुए टिकटॉक यूजर ने वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में यूजर कह रहा है, ‘किम बहुत सही हैं. मुझे भी अपनी trapezius muscle पसंद नहीं है. उन्हें इस मसल की क्या जरूरत है? मैं उन्हें सपोर्ट करता हूं. क्योंकि देखो, क्या जरूरत है उन्हें ऐसी मसल की जो उनकी गर्दन को सपोर्ट करती है. वो बस एक फालतू मसल है.’

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. और भी कई यूजर्स हैं, जो किम कर्दाशियां के फोटोशॉप करने की आदत का मजाक उड़ा रहे हैं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब किम कर्दाशियां का मजाक अपनी फोटोज को फोटोशॉप या एडिट करने के लिए उड़ रहा है. इससे पहले भी किम मान चुकी हैं कि वह अपनी फोटो पोस्ट करने से पहले उसे एडिट करती हैं.

इससे पहले भी कई बार उनपर अपनी फोटोज में शरीर के हिस्सों को फोटोशॉप करने का इल्जाम लग चुका हैं. किम ने कुछ समय पहले डिज्नीलैंड में अपने बच्चों और अपनी बहनों के परिवार संग समय बिताया था. उस समय उन्होंने ढेरों फोटोज शेयर की थीं. तब उनपर इल्जाम लगा था कि उन्होंने छोटी बहन काइली जेनर की बेटी स्टॉर्मी के शरीर पर दूसरी बहन क्लोई कर्दाशियां की बेटी ट्रू का चेहरा फोटोशॉप किया है. इस बात को बात में किम कर्दाशियां ने माना था और कहा था कि फैंस सही थे.

एक्स हसबैंड से हैं परेशान
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के अलावा किम कर्दाशियां अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. किम के एक्स पति कान्ये वेस्ट ने शुक्रवार को कुछ पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. इसमें उन्होंने किम, उनकी मां क्रिस जेनर और उनकी छोटी बहन काइली जेनर को बुरा भला कहा था. साथ ही कान्ये ने बताया था कि पोर्नोग्राफी ने उनके परिवार को बर्बाद किया है और उन्हें इसकी आदत है. उन्होंने हॉलीवुड को बड़ा वेश्यालय भी बताया था.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...