10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यशादी के दौरान 'तमंचे पर डिस्को', बार बाला के सामने दनादन फायरिंग

शादी के दौरान ‘तमंचे पर डिस्को’, बार बाला के सामने दनादन फायरिंग

Published on

गोपालगंज,

बिहार के गोपालगंज में एक शादी के दौरान डांस करते हुए युवक ने जमकर फायरिंग की. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. युवक की पहचान कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आरोपी अरमान अली की गिरफ्तारी के लिए अब छापेमारी की जा रही है.

दरअसल, जिले के भोरे थाना के रकबा गांव में 25 अगस्त की रात को अजीमुल्ला की बेटी अस्मीना खातून की शादी थी. इस दौरान आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था. जब बार बाला डांस कर रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला अरमान अली अचानक स्टेज पर चढ़ गया और कमर से पिस्टल निकाल कर दनादन फायरिंग करने लगा. यह देख कुछ लोगों ने विरोध किया तो वह युवक भाग खड़ा हुआ. इसी क्रम में कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था जो अब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा वीडियो 13 सेकंड का है, जिसमे आप देख सकते है कि बार बाला डांस कर रही है और युवक उसके पास पहुंच कर डांस करने लगता है और अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि दो दिन से वायरल हो रहा एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें युवक डांस करते हुए फायरिंग कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यह भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव का वीडियो है. युवक की पहचान कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. युवक अरमान अली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपी जल्द पुलिस के गिरफ्त में आ जाएगा.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...