22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यसोनाली के नाम पर वसूली का रैकेट चलाता था सुधीर, सस्ते लोन...

सोनाली के नाम पर वसूली का रैकेट चलाता था सुधीर, सस्ते लोन के नाम पर की ठगी

Published on

चंडीगढ़,

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार केस में एक और खुलासा हुआ है. सोनाली का सहयोगी सुधीर सांगवान उनके नाम पर अवैध वसूली का नेटवर्क भी चला रहा था. उसने सोनाली और पुलिस के नाम पर कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया था. क्रिएटिव एग्रीटेक के नाम से फर्म बनाकर लोगों को कृषि लोन के नाम पर ठगा. कभी बैंक से सस्ता कर्ज देने तो कभी सब्सिडी के नाम पर ठगी की गई और जब लोग पैसे वापस मांगते थे तो पुलिस की धमकी देता था.

इससे पहले सुधीर सांगवान ने पुलिस को सोनाली फोगाट को लॉकर का गलत पासवर्ड बताया था. गोवा पुलिस के साथ वीडियो कॉल पर पूछताछ में उसने दो पासवर्ड बताए थे. इसमें एक पासवर्ड 3 डिजिट और दूसरा छह डिजिट का था. हालांकि इन दोनों पासवर्ड से लॉकर नहीं खुला. इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में लॉकर को सील कर दिया है.

डायरियों में कई भाजपा नेताओं के फोन नंबर
पिछले 5 दिनों से हिसार में जांच कर रही गोवा पुलिस के हाथ सोनाली फोगाट की तीन डायरी लगी हैं. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इन डायरियों में सिर्फ सोनाली फोगाट के भाषण, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन नंबर और कुछ खर्चों का लेखा-जोखा है. गोवा पुलिस टीम लॉकर को सील करने के अलावा इन डायरियों को अपने साथ ले गई है.

सोनाली की प्रॉपर्टी पर थी सुधीर की नजर
इससे पहले गोवा पुलिस ने खुलासा किया था कि सोनाली की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर सुधीर की पैनी नजर थी. वो हर कीमत पर सोनाली का एक फार्महाउस 20 साल के लिए लीज पर लेना चाहता था. वह केवल 60 हजार रुपये हर साल देकर ये डील पक्की करना चाहता था.

फार्म हाउस को 20 साल की लीज पर चाहता था सुधीर
पुलिस जांच के मुताबिक, सोनाली फोगाट का ये फार्महाउस 6.5 एकड़ में फैला हुआ है जिसकी मॉर्केट वैल्यू 6 से 7 करोड़ के बीच है. अब इस मामले में ये एक बड़ी डेवलमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. असल में सोनाली फोगाट के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, ऐसे में इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि क्या पैसों के लिए या फिर सोनाली की प्रॉपर्टी पर कब्जे के लिए कही उनकी हत्या तो नहीं करवा दी गई?

CBI जांच की मांग कर रहा परिवार
वहीं दूसरी ओर सोनाली का परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. सोनाली के भतीजे विकास सिंघमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस इस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रभाव भी है, इसलिए अब हम सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) जांच की मांग को लेकर गोवा हाईकोर्ट का रुख करेंगे

Latest articles

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...