16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedक्या कपिल की वजह से फ्लॉप हुईं अक्षय की फिल्में? एक्टर ने...

क्या कपिल की वजह से फ्लॉप हुईं अक्षय की फिल्में? एक्टर ने खोला राज

Published on

एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ जनता के लिए हंसी और मस्ती का जोरदार डोज लेकर आने के लिए पॉपुलर हैं. ये शो जब इस साल जून में ऑफ एयर गया तो फैन्स थोड़े से उदास हुए. लेकिन अब कपिल फिर से चेहरों पर हंसी लाने के लिए तैयार हैं और 10 सितंबर से ‘द कपिल शर्मा शो’ नए सीजन के साथ लौट रहा है.

अब सोनी टीवी ने कपिल के शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कपिल नए सीजन के मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में जहां कपिल का नया परिवार नजर आ रहा है, वहीं अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, रकुल प्रीत सिंह और तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर्स भी शो पर मेहमान बनकर आ रहे हैं.

अक्षय और कपिल की मस्ती
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा जब भी साथ में होते हैं, फैन्स को मजेदार बातचीत देखने को मिलती है. ‘द कपिल शर्मा शो’ के न प्रोमो में अक्षय, रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी फिल्म ‘कठपुतली’ प्रोमोट करने के लिए पहुंचे नजर आ रहे हैं. अक्षय की बेहतरीन फिटनेस और एनर्जी पर सवाल करते हुए कपिल अपने अंदाज में पूछ रहे हैं, ‘पाजी, हर बर्थडे पर आप एक साल छोटे कैसे हो जाते हो?’ इसके जवाब में अक्षय भी अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर के साथ कहते हैं, ‘ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पर. मेरी फिल्मों पर, पैसों पर नजर डाल दी…अब फिल्में नहीं चल रहीं कोई!’

2022 में अबतक अक्षय की तीन फिल्में ‘बच्चन पांडे’ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ रिलीज हो चुकी हैं. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए संघर्ष करती नजर आईं. इनमें से ‘बच्चन पांडे’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को तो बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्मों में गिना जा रहा है. ‘कठपुतली’ इस साल अक्षय की चौथी फिल्म है, लेकिन ये ओटीटी पर रिलीज हुई है.

कपिल का नया परिवार
इस बार कपिल शर्मा के शो पर उनका एक नया परिवार नजर आने वाला है. ये किरदार हैं- उनकी पत्नी बिंदु, सास रूपमती और ससुर सुन्दर दास छपरी वाले, उनकी पत्नी का भाई गोलू. साथ में कपिल के नए पड़ोसी बनकर आ रहे हैं सिद्धार्थ सागर और उनके किरदार का नाम है उस्ताद घर छोड़ दास. कपिल के शो को लगातार मजेदार बनाए रखने वाले कीकू शारदा भी वापिस लौट रहे हैं, मगर एक नए किरदार में.

नए प्रोमो में, लॉन्ड्री वाली गुड़िया के रोल में कीकू इस बार भी फुल हंसी का मसाला लेकर तैयार नजर आ रहे हैं. गुड़िया के रोल में कीकू अक्षय कुमार से कह रहे हैं कि अगर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से मुलाकात हो तो उनके बदले माफी मांग लें. जब अक्षय पूछते हैं कि किस बात की माफी मांगनी है, तो गुड़िया कहती है, ‘उनका कपड़ा भी हम ही धोते हैं. एक दिन कपड़ा पहुंचाने में थोड़ा सा लेट हो गया, कोई आकर बिना कपड़े के उनका फोटो ले लिया.’ ये तो आपको याद ही होगा कि कुछ समय पहले रणवीर का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा था.

‘द कपिल शर्मा शो’ पर हुमा कुरैशी, बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु और बॉक्सर निकहत जरीन भी मेहमान बनी नजर आ रही हैं. प्रोमो में टीवी के पॉपुलर शो ‘द शार्क टैंक’ के जज भी कपिल के साथ मजेदार बातचीत में दिख रहे हैं. कपिल की बात करें तो जून में अपने शो के ऑफ एयर जाने के बाद वो अपनी टीम के साथ विदेश दौरे पर थे जहां उन्होंने लाइव शोज किए. इस बीच कपिल ने डायरेक्टर नंदिता दास के साथ फिल्म ‘ज्विगाटो’ भी की है, जिसकी एक झलक कुछ दिन पहले सामने आई थी. फैन्स को फिल्म में कपिल का काम बहुत दमदार लग रहा है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...