8 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedट्विन टावर में थे 'कुंडली भाग्य' एक्टर के 2 फ्लैट्स, बोले- कम...

ट्विन टावर में थे ‘कुंडली भाग्य’ एक्टर के 2 फ्लैट्स, बोले- कम पैसे मिले, लेकिन…

Published on

नोएडा का ट्विन टावर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. अवैध निर्माण के बाद ट्विन टावर को 28 अगस्‍त को कंट्रोल्‍ड ब्लास्टिंग की मदद से गिरा दिया गया. ट्विन टावर के साथ टीवी शो कुंडली भाग्य के एक्टर मनित जौरा के सपने भी टूट गए. जी हां, सुपरटेक ट्विन टावर में कुंडली भाग्य सीरियल में ऋषभ लूथरा का किरदार निभाने वाले मनित जौरा के भी दो फ्लैट्स थे. लेकिन ट्विन टावर के टूटने से उनके फ्लैट्स भी मिट्टी में मिल चके हैं.

कुंडली भाग्य शो की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मनित जौरा का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मनित अपने फ्लैट्स के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि श्रद्धा आर्या कहती हैं- आपसे में कई लोग नहीं जानते होंगे कि नोएडा के ट्विन टावर जिन्हें हाल ही में तोड़ा गया है, उसमें मनित के दो फ्लैट्स थे.

श्रद्धा आगे कहती हैं- ट्विन टावर 9 सेकेंड्स के अंदर गिर गए, उसमें हमारे मनित के फ्लैट्स थे, तो फिर सरकार ने आपको कितने पैसे दिए? श्रद्धा आर्या के सवाल पर मनित ने बताया कि सरकार ने उनके द्वारा इन्वेस्ट की गई रकम का 70 प्रतिशत वापस कर दिया है. मनित ने कहा- मुझे काफी कम अमाउंट मिला है, 70 प्रतिशत भी पूरा नहीं मिला. ये मार्केट वेल्यू से काफी कम है. लेकिन मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि जितना भी मैंने इन्वेस्ट किया था, उसका ज्यादातर अमाउंट वापस मिल गया है. मनित ने आगे कहा- ये मुश्किल टाइम था. मैं खुश हूं कि सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड लिया.

मनित ने नहीं देखा वीडियो
श्रद्धा वीडियो में मनित से पूछती दिख रही हैं कि क्या उन्होंने ट्विन टावर के ध्वस्त होने का वीडियो देखा? इसपर एक्टर ने कहा कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा. उनका सुपरटेक का ग्रुप है, जिस पर किसी ने वीडियो भेजा था. ट्विन टावर को गिराए जाने का कारण भी मनित ने वीडियो में बताया. उन्होंने कहा- दोनों टावर्स के बीच 12 मीटर की दूरी थी, जो कि 20 मीटर की होनी चाहिए थी. इसके अलावा वो जमीन दूसरे ब्लॉक्स की थी. ट्विन टावर्स को बनाने से पहले बिल्डर्स ने उनकी परमिशन भी नहीं ली थी. मनित जौरा की बात करें तो वो टीवी के मोस्ट फेमस और हिट रियलिटी शो कुंडली भाग्य में ऋषभ लूथरा के रोल में नजर आ रहे हैं. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...