16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'5 साल से अलग...', शादी के 24 साल बाद सीमा ने क्यों...

‘5 साल से अलग…’, शादी के 24 साल बाद सीमा ने क्यों लिया सोहेल से तलाक?

Published on

सीमा सजदेह इन दिनों ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. शो के नए सीजन में सीमा सजदेह को काफी सराहा जा रहा है. वेब शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के लिए सीमा को फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है. शो में मस्ती करने के साथ सीमा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की.

सोहेल संग रिश्ते पर सीमा ने की बात
शो की शुरुआत में सीमा ने अपने घर के बाहर से अपनी नेमप्लेट हटा दी और उसे ‘खान’ से बदलकर अपने बच्चों के नाम सीमा, निर्वाण और योहान रख दिया. अपने इस जेस्चर से सीमा सजदेह ने इतना तो साफ कर दिया है कि सोहेल खान और उनकी राहें अब पूरी तरह से जुदा हो गई हैं.

सीमा ने क्यों ली तलाक?
एक एपिसोड में संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने सीमा सजदेह को फेमस मैच मेकर और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘इंडियन मैचमेकिंग’ की स्टार सीमा टपारिया की मदद लेने के लिए कहा. जब सीमा टपारिया सीमा सजदेह से मिलती हैं, तो वो उनसे सोहेल खान संग उनकी तलाक के बारे में पूछती हैं. इस सवाल पर सीमा सजदेह ने कहा कि वो और सोहेल खान पिछले 5 साल से अलग रह रहे हैं. उन दोनों के बीच मसला ये था कि दोनों की सोच एक दूसरे से काफी अलग है और दोनों के बीच कंपेटिबिलिटी इश्यूज भी थे.

सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में शादी रचाई थी. साल 2000 में दोनों के बेटे निर्वाण का जन्म हुआ था. इसके बाद साल 2011 में कपल ने सरोगेसी की मदद से अपने दूसरे बेबी योहान का वेलकम किया था. शादी के 24 सालों बाद सीमा और सोहेल ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों ही अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रहे हैं. हालांकि, फैंस को दोनों के अलग होने की खबर से काफी शॉक लगा है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...