11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस कंप्यूटर-ट्विटर से नहीं, खून-पसीने से बनी है', गुलाम नबी आजाद जम्मू...

‘कांग्रेस कंप्यूटर-ट्विटर से नहीं, खून-पसीने से बनी है’, गुलाम नबी आजाद जम्मू में बोले

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को जम्मू में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. आजाद ने कहा कि मेरी अलग पार्टी बनाने से उन्हें बैखलाहट हो रही है. मैं किसी के लिए बुरा नहीं चाहूंगा. साथ ही कहा कि कांग्रेस कंप्यूटर और ट्विटर से नहीं बनी है, बल्कि ये खून-पसीने से बनी है. हमने कांग्रेस को बनाया है.

एजेंसी के मुताबिक पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि आजाद के रविवार सुबह दिल्ली से पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और उनके साथ सैनिक कॉलोनी में जनसभा स्थल तक एक जुलूस भी निकाला गया. सरूरी उन दो दर्जन से ज्यादा विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था.

73 साल के गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. आजाद ने इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला था. आजाद के इस्तीफे के बाद एक पूर्व उपमुख्यमंत्री, 8 पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, 9 विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, जम्मू-कश्मीर के नगर निगम पार्षद और जमीनी स्तर के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सभी लोग जनसभा में मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले आजाद के 3,000 से अधिक समर्थकों ने जनसभा में उनका दामन थामने की इच्छा जाहिर की है. सरूरी ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी उनके संपर्क में हैं और हम आने वाले समय में आजाद के समर्थन में भारी समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...