16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअब एक साथ दौड़ सकेंगी चार मालगाड़ियां! भारतीय रेल ने पिनाका ट्रेन...

अब एक साथ दौड़ सकेंगी चार मालगाड़ियां! भारतीय रेल ने पिनाका ट्रेन की लॉच

Published on

मिर्जापुर

उत्तर मध्य रेलवे ने पहली बार पिनाका ट्रेन लॉन्च की है। पिनाका मिसाइल की रफ्तार से माल की ढुलाई हो, इसके लिए इस ट्रेन को लांच किया गया है। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन से उत्तर मध्य रेलवे द्वारा एक साथ चार माल गाड़ी को जोड़कर चोपन के लिए रवाना किया गया। अभी तक उत्तर मध्य रेलवे दो ट्रेन को ही जोड़कर चलाता आ रहा है, लेकिन पहली बार चार ट्रेन को एक साथ जोडकर पिनाका ट्रेन को लॉन्च किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी ट्रेन का वीडियो शेयर किया है।

2 रेल इंजन के साथ चलाई गई 232 वैगन की ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा लॉच की गई पिनाका ट्रेन में दो इंजन लगाए गए हैं। पिनाका ट्रेन में 232 वैगन हैं। इस ट्रेन की कुल दूरी 2.7 किलोमीटर है। पहली बार यह ट्रेन चुनार से चोपन के लिये चलायी गयी। कोयला लोडिंग साइट से माल ढुलाई में तेजी लाने के लिए चार खाली मालगाड़ी ट्रेन को एक साथ जोड़कर चलाया गया है। इससे पहले रेलवे ने तीन खाली मालगाड़ी को एक साथ जोड़कर ट्रायल किया था, जिसके बाद अब उत्तर मध्य रेलवे ने चार मालगाड़ी के खाली बॉक्सन रैक को एक साथ जोड़कर तय समय में निर्धारित स्थल पर पहुंचाकर इतिहास रचा है।

कोयला ढुलाई को मिलेगी गति
रेलवे का चुनार से चोपन खंड सिंगल लाइन खंड है। ऐसे में यह कोयले की आवाजाही के लिए टंक मार्ग के रूप में कार्य करता है। उतरी कोयला क्षेत्रों से इन दिनों कोयले की ढुलाई ज्यादा हो रही है। ढुलाई कार्य और तेज करने के लिए निर्धारित अन्य ट्रेनों को बिना प्रभावित किये लांग हाल ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे ने किया है। चुनार से रवाना की गई ट्रेन चोपन स्टेशन पहुंची, जहां से इस ट्रेन को दो-दो ट्रेनों में अलग करके कोयला लोडिंग के लिए भेज दिया गया है।

इससे पहले मथुरा और झांसी में चलती थी लांग हाल ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इससे पहले झांसी, टूंडला, खुर्जा और मथुरा में दो ट्रेनों की लांग हाल बनाई जाती रही है। कोयला की ढुलाई तेज करने को लेकर अब चुनार में भी इसी तरह की चार ट्रेनों को जोड़कर लांग हाल बनाया गया है। बताया गया कि रेलवे आगे भी पिनाका सीरीज का ट्रायल जारी रहेगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...