21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिदिल्लीः शराब नीति पर बवाल, BJP ने स्टिंग जारी कर केजरीवाल सरकार...

दिल्लीः शराब नीति पर बवाल, BJP ने स्टिंग जारी कर केजरीवाल सरकार को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब भारतीय जनता पार्टी ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर केजरीवाल सरकार को घेरा है. बीजेपी ने दावा किया है कि वीडियो में राज उगल रहा शख्स शराब घोटाले में सीबीआई के आरोपी नंबर 13 सनी मरवाह के पिता कुलविंदर मरवाह हैं. स्टिंग में कुलविंदर कहते हैं इस काम में 80 फीसदी प्रॉफिट का गेम है. यानी 1 रु. के माल में 80 पैसे हमारे होते हैं, सिर्फ 20 पैसे का माल होता है. तो फिर एक के साथ एक देने में हमें डर क्या है.इस बीच वीडियो बनाने वाला शख्स कुलविंदर से पूछता है कि इतनी कमाई कैसे होती है?

सवाल के जवाब में कुलविंदर कहते हैं, इसमें एक चाल चली गई है. चाल ये है कि 20 का माल लेकर आप चाहे जितने भी दाम में बेचो, बाकि फिक्स पैसे दे दो. हमसे तो 253 करोड़ रुपए ले लिए गए. अब जितनी मर्जी चाहे दुकानें खोलों, जो मर्जी चाहे करो.यहां कुलविंदर को टोंकते हुए वीडियो बना रहा शख्स पूछता है कि क्या एक बंदे से 253 करोड़ लिए गए हैं, एक साल के लिए ?

जवाब में कुलविंदर कहते हैं कि 253 करोड़ तो बहुत कम लिए हैं, बाकियों से तो 500-500 करोड़ रुपए तक लिए गए हैं. जब हमने टेंडर भरा था तो सबसे कम भरा था बाकि जिसका जो टेंडर बना वो लेने पड़े. हमने कच्ची कॉलोनी का टेंडर भरा था, जहां दुकानें सस्ती हैं.

स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो नई शराब नीति लेकर आए और जो इस शराब नीति के अंदर हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, ये किसी से छुपा नहीं है. दिल्ली के सीएम नेम नई शराब नीति लाकर जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद किया है.

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार से जितने सवाल हम करते थे, उन सभी सवालों के जवाब इन स्टिंग ऑपरेशन ने दे दिए हैं. आज ये भी स्पष्ट हो गया कि जो रेवेन्यू दिल्ली सरकार को आता था वो क्यों शराब व्यापारियों को दिया जाता था, क्योंकि वो भ्रष्टाचार में घुमकर इनके पास जाना होता था.

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...