16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकटरीना ने बताया सुहाग रात का नया कॉन्सेप्ट, सुनकर हैरान होंगी आलिया

कटरीना ने बताया सुहाग रात का नया कॉन्सेप्ट, सुनकर हैरान होंगी आलिया

Published on

सक्सेसफुल चैट शो कॉफी विद करण 7 के अपकमिंग एपिसोड में गॉर्जियस कटरीना कैफ शिरकत करेंगी. कटरीना कैफ के साथ होंगे बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर. शो में ये ट्रायो धमाल मचाने वाला है. कॉफी विद करण 7 के नए प्रोमो से तो यही लगता है.

सुहागरात को लेकर कटरीना का सुझाव
चैट शो में कटरीना, ईशान और सिद्धांत के साथ चटपटी बातें होंगी. तीनों ने ब्रोमांस, लव इंटरेस्ट और सुहाग रात के कॉन्सेप्ट पर चर्चा की. प्रोमो का सबसे बड़ा हाईलाइट रहा कटरीना कैफ का सुहागरात को लेकर किया गया खुलासा. आपको मालूम होगा कि कॉफी काउच के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट ने सुहागरात के कॉन्सेप्ट को मिथक बताया था. इसी बात का सॉल्यूशन देते हुए कटरीना कैफ ने न्यूलीवेड कपल को मजेदार टिप दी है.

क्या आपने सुना है सुहागदिन के बारे में?
करण जौहर ने कटरीना कैफ ने कहा- आलिया भट्ट ने कहा था कि सुहागरात के दिन सुहागरात के लिए टाइम नहीं होता. इस पर रिएक्ट करते हुए कटरीना कैफ कहती हैं- यह हमेशा सुहाग रात होना जरूरी नहीं है. यह एक सुहाग दिन भी हो सकता है. कटरीना कैफ का ये जवाब सुन ईशान, करण और सिद्धांत इंप्रेस नजर आए. करण जौहर ने कहा उन्हें ये आइडिया पसंद आया. शो में सिद्धांत चतुर्वदी ने खुलासा किया कि वो पूरी तरह सिंगल हैं. इतने सिंगल कि उनके साथ रह रहकर ईशान खट्टर भी सिंगल हो गए हैं. चैट शो में तीनों गेस्ट्स ने काफी एंटरटेन किया है.

फोन भूत में नजर आएंगी कटरीना
कॉफी विद करण सीजन 7 में तीनों स्टार्स अपनी फिल्म फोन भूत को प्रमोट करने आए हैं. कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म हॉरर कॉमेडी है. ये पहली बार है जब कटरीना इन दोनों एक्टर्स संग फिल्म करेंगी. फोन भूत को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. मूवी सिनमाघरों में 4 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर की फिल्म Kuttey से क्लैश होगा. इसमें अर्जुन कपूर के अलावा राधिका मदान, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...