19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदेश में चल रही 5G की तैयारी, पर 91 परसेंट लोगों की...

देश में चल रही 5G की तैयारी, पर 91 परसेंट लोगों की मुश्किल कौन दूर करेगा?

Published on

नई दिल्ली

देश में 5जी सर्विसेज लॉन्च की तैयारी चल रही है लेकिन आधे से अधिक लोग कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक देश में करीब 56 प्रतिशत लोग ‘कॉल ड्रॉप’ और कॉल नेटवर्क से परेशान है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, कॉल की गुणवत्ता पर केंद्रित एक सर्वेक्षण भारत के 339 जिलों में किया गया। सर्वे में शामिल 91 प्रतिशत ने कहा कि वे कॉल नेटवर्क और ड्रॉप कॉल से परेशान हैं, जबकि 56 प्रतिशत लोगों का कहना था कि यह गंभीर समस्या है। इसी तरह 82 प्रतिशत लोगों को नेटवर्क की समस्या से निपटने के लिए डेटा या वाईफाई कॉल का सहारा लेना पड़ता हैं।

यह पूछे जाने पर कि पिछले तीन महीनों में उनके लगभग कितने प्रतिशत कॉल को खराब नेटवर्क या कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ा। 37 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि 20 से 50 प्रतिशत कॉल में इस तरह की परेशानी आई। सर्वेक्षण में 8,364 उत्तरदाताओं में से 91 प्रतिशत ने कहा कि वे कॉल नेटवर्क और ड्रॉप कॉल से परेशान हैं, जबकि 56 प्रतिशत लोगों का कहना था कि यह गंभीर समस्या है। यह सर्वेक्षण देशभर में 31,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है।

5जी की तैयारी
देश में अगले कुछ दिनों में 5जी सर्विसेज लॉन्च करने की तैयारी है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दीवाली पर देश के बड़े महानगरों में इसे लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 तक इसे देश के कोने-कोने में पहुंचाने का वादा किया है। इसी तरह एयरटेल ने भी बड़े पैमाने पर इसे लॉन्च करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि 5जी के आने से देश में इंटरनेट की रफ्तार दस गुना बढ़ जाएगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...