19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? DA पर सरकार ले...

दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? DA पर सरकार ले सकती है फैसला

Published on

नई दिल्ली,

राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर उन्हें त्योहार से पहले ही तोहफा दे चुकी हैं. अब केंद्रीय कर्मचारी अपने डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है. सरकार ने आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों डीए में बढ़ोतरी मार्च 2022 में की थी. तब कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था. इससे डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल 34 फीसदी की दर से ही केंद्रीय कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जा रहा है.

4 फीसदी तक बढ़ सकता है DA
रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी को लेकर फैसला ले सकती है. बताया जा रहा है कि इस बार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और सरकार कर्मचारियों को ये तोहफा दशहरे से पहले दे सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों को एक अक्टूबर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन मिलने की उम्मीद है.

क्या है अपडेट?
केंद्रीय कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सरकार की ओर से अभी इस पर किसी भी तरह का अपडेट नहीं आया है. हालांकि, सरकार ने ये जरूर साफ कर दिया है कि फिलाहल आठवां वेतन आयोग नहीं आएगा. जिस AICPI के आंकड़े के आधार पर डीए तय किया जाता है, उसके भी आंकड़े आ गए हैं. जुलाई में AICPI 129.2 अंक रहा है. इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा. कैलकुलेशन के अनुसार, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, 34 फीसदी के हिसाब से उसका महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. वहीं 38 फीसदी के हिसाब से यह बढ़कर 6,840 रुपये हो जाएगा.

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. इस फैसले पर मुहर लगने पर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. जुलाई के महीने में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी पर आ गई है. जून में यह 7.01 फीसदी रही थी. ऐसे में हो सकता है कि सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करे. जब महंगाई दर 7 फीसदी से अधिक थी, तब उम्मीद जताई जा रही थी डीए में 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...