19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअपर-सर्किट पर अपर-सर्किट... 3 महीने में 1 को 3 लाख बना चुका...

अपर-सर्किट पर अपर-सर्किट… 3 महीने में 1 को 3 लाख बना चुका है यह शेयर, क्‍या आपके पास है?

Published on

नई दिल्‍ली

बीते कुछ समय से न्‍यू दिल्‍ली टेलीव‍िजन (NDTV) सुर्खियों में है। जब से अडानी ग्रुप ने इसके अधिग्रहण का ऐलान किया है, तभी से इसके शेयर दौड़ रहे हैं। शेयर बाजार पर यह बार-बार अपना 5 फीसदी का अपर-सर्किट छू रहा है। तीन महीने पहले आपने अगर इस शेयर में सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह आज बढ़कर 3 लाख रुपये बन चुका होता। स‍िर्फ इन तीन महीनों में यह शेयर 200 फीसदी से ज्‍यादा उछल गया है। सोमवार को भी इस शेयर ने 5 फीसदी का अपर सर्किट छुआ था।

अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। साथ ही खुले बाजार से 26 फीसदी अतिरिक्‍त हिस्‍सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाने का भी ऐलान किया है। इसी के बाद से कंपनी के शेयरों को पंख लगे हैं। न‍िवेशकों का इस शेयर की ओर ध्‍यान इसलिए भी गया है क्‍योंकि इसमें बार-बार अपर सर्किट लग रहा है। यही इस तेजी ने न‍िवेशकों को मलामाल कर दिया है। सिर्फ तीन महीनोंं में एक लाख रुपये का निवेश बढ़कर 3 लाख रुपये पहुंच चुका है। तीन महीनों में शेयर ने 200 फीसदी की छलांग लगाई है।

वहीं, बीते एक साल की बात करें तो यह शेयर 637 फीसदी चढ़ चुका है। एक महीने के दौरान इसने 86 फीसदी का र‍िटर्न द‍िया है। एनडीटीवी के अनुसार, अडानी ग्रुप को सौदे के लिए कुछ अप्रूवल लेने हैं। इसके उलट अडानी ग्रुप ने दावा किया है कि एनडीटीवी में हिस्‍सेदारी खरीदने के लिए उसे टैक्‍स अथॉरिटी से क‍िसी तरह की मंजूरी की जरूरत नहीं है।

मामला विश्‍वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) से जुड़ा है। यह अडानी ग्रुप की सब्‍स‍िडियरी है। इसने एनडीटीवी को 403 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। इसके बदले में कन्‍वर्टिबल वॉरेंट जारी किए थे। ये वीसीपीएल को कभी भी इन वॉरेंट को शेयर में बदलने की इजाजत देते थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...