19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedरेलवे को ई-नीलामी से हुई ताबड़तोड़ कमाई, 3 महीने में जुटाए 844...

रेलवे को ई-नीलामी से हुई ताबड़तोड़ कमाई, 3 महीने में जुटाए 844 करोड़ रुपये

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेलवे ने पिछले तीन महीनों में 844 करोड़ रुपये कमाए हैं. रेलवे ने ये रकम इस अवधि में अपनी परिसंपत्तियों की ई-नीलामी के जरिए जुटाई है. रेलवे ने पार्किंग स्थल, रेलवे ने ये कमाई परिसर में विज्ञापन लगाने का स्थान, पार्सल की जगह को पट्टे पर देने और शौचालयों के कॉन्ट्रैक्ट से की है.

जून में शुरू किया गया था पोर्टल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जून 2022 में कमर्शियल अर्निंग के लिए ई-ऑक्शन स्कीम लॉन्च की थी. इसकी शुरुआत ठेका आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने और छोटे कारोबारियों के लिए काम आसानी से काम हालिस कर पाने के उद्देश्य से की गई थी. अब रेलवे की ओर से जो आंकड़े पेश किए गए हैं, उनसे साफ है कि ये स्कीम फायदे का सौदा साबित हुई है.

अब तक 1200 ठेके आवंटित
रेलवे की ओर से बताया गया कि ई-नीलामी पोर्टल न केवल रेल परिसंपत्तियों का वास्तविक मूल्य पाने में मददगार साबित हुआ है, बल्कि इसके जरिए रेलवे की इनकम में भी इजाफा हुआ है. रेलवे की ओर से एक स्टेटमेंट में कहा गया कि कमर्शियल एसेट्स के लिए ई-नीलामी पोर्टल शुरू होने के बाद बीते तीन महीनों में अब तक कुल 8,500 परिसंपत्तियों के लिए लगभग 1,200 ठेके आवंटित किए गए हैं. इन अनुबंधों का कुल मूल्य 844 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट
रेलवे की ओर से पेश किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट रेलवे स्टेशन परिसरों और ट्रेनों के डिब्बों पर विज्ञापन राइट लगाने से जुड़े हैं. इसके लिए आवंटित 375 कॉन्ट्रैक्ट्स करीब 155 करोड़ रुपये के हैं. इसके अलावा पार्किंग प्लेस के 374 कॉन्ट्रैक्ट से 226 करोड़ रुपये, पार्सल एरिया के पट्टे वाले 235 कॉन्ट्रैक्ट से 385 करोड़ रुपये और पेड शौचालयों के लिए 215 अनुबंधों से 78 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे.

बेंगलुरु में एक पट्टे से 35 करोड़
ई-नीलामी से रेलवे के तमाम सेगमेंट में सर्वाधिक 34.52 करोड़ रुपये बेंगलुरु डिवीजन ने एक पार्सल एरिया के पट्टे के आवंटन से कमाए. वहीं पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन में 53 परिसंपत्तियों के कॉन्ट्रैक्ट्स से 73.3 करोड़ रुपये जुटाए गए. इसके साथ ही दिल्ली डिवीजन ने अपनी परिसंपत्तियों को पट्टे पर देने के लिए पूरी तरह से ई-नीलामी पोर्टल को अपनाया है. इसके जरिए एसएलआर डिब्बों की 274 संपत्तियों में से 12 के लिए ई-नीलामी के कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...