19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आएंगी भारती सिंह, इस कमिटमेंट...

‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर नहीं आएंगी भारती सिंह, इस कमिटमेंट की वजह से लेना पड़ा फैसला

Published on

एक बार फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ छोटे पर्दे पर नए मिजाज में वापसी करने जा रहा है। टीवी चैनल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिर से हंसी ठिठोलियों से भरा कई कॉमेडियन का अतवार और स्टार्स को दर्शक देख पाएंगे। इस बार ‘द कपिल शर्मा शो’ में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। मगर फैंस को कुछ कुछ पुराने चेहरे नहीं देखने को मिलेंगे। इसमें से एक नाम है भारती सिंह का। कुछ दिन पहले ही भारती सिंह मां बनी हैं और वह लगातार बेटे को लेकर नजर आती हैं। इस बीच दर्शक भारती को ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी देखना चाहते थे मगर अब खुद भारती ने बताया है कि वह क्यों इस शो में नजर नहीं आएंगी।

मीडिया से बातचीत में भारती सिंह ने बताया कि आखिर वह क्यों कपिल शर्मा के साथ उनके शो में काम नहीं कर रही है। भारती ने इस सवाल के जवाब में कहा कि वह इस शो से पहले किसी दूसरे शो को कमिटमेंट दे चुकी थीं। वह इस शो से पहले थोड़ा ब्रेक लेना चाहती थीं।

इस वजह से नहीं आएंगी द कपिल शर्मा शो में नजर
भारती सिंह ने विस्तार से बताया कि वह The Kapil Sharma Show से पहले ब्रेक लेना चाहती थीं और जब ये शो टीवी पर आने जा रहा है तो वह इस समय ‘सा रे गा मा पा’ को कमिटमेंट दे चुकी थी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये दोनों क्लैश नहीं हुए तो वह बीच-बीच में दर्शकों को ‘कपिल शर्मा शो’ में नजर आ सकती हैं।

मां बनने के बाद भारती सिंह…
भारती सिंह ने ये भी बताया कि वह मां होने के बाद थोड़ा ज्यादा बिजी हो गए हैं। उन्होंने अपने फैंस से ये भी गुजारिश की कि वह अब एक कलाकार होने के नाते मां भी हैं इसीलिए उन्हें हर शो में देखने की आदत न डालें। मगर वह फैंस के लिए हमेशा काम करती रहेंगी।

कब से आएगा कपिल शर्मा शो
खैर भारती सिंह ने अपने इस बयान से ये साफ कर दिया है कि अगर उनका शो कपिल शर्मा शो से क्लैश नहीं हुआ तो वह बीच बीच में कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ नजर आ सकती हैं। बता दें द कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार रात 9.30 पर टीवी पर आएगा। शो में गेस्ट बनकर एक बार फिर Akshay Kumar भी नजर आएंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...