16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'सबक सिखाना है...' उज्जैन में बवाल मचने के बाद फिर निशाने पर...

‘सबक सिखाना है…’ उज्जैन में बवाल मचने के बाद फिर निशाने पर रणबीर-आलिया, ये Tweet वायरल

Published on

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ को रिलीज होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में तीनों हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में इन हस्तियों ने सोचा भी नहीं होगा। हिंदू संगठनों ने इस कदर बवाल काटा कि रणबीर और आलिया को मंदिर में घुसने तक नहीं दिया गया। इस हंगामे के बाद ट्विटर पर भी ‘बायकॉट ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेंड और तेज हो गया है। यूजर्स एक बार फिर से इन पर अपनी भड़ास निकालने में जुट गए हैं।

ट्विटर पर एक बार फिर से #BoycottBramhashtra और #Brahmastra ट्रेंड हो रहा है। इन हैशटैग के साथ यूजर्स फिर से ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और करण जौहर पर निशाना साध रहे हैं। उन पर गुस्सा उतार रहे हैं। आइये आपको दिखाते हैं ट्विटर वायरल नए ट्वीट।

बीफ खाने वाले रणबीर कपूर और कट्टरपंथी महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट…

हम सनातनी हिंदू अपनी एकता से इस फिल्म को भी मिट्टी में मिला देंगे!

उज्जैन के लोगों का धन्यवाद, जो इन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया…

उज्जैन में मचा बवाल, रणबीर-आलिया नहीं कर पाए दर्शन
Ranbir Kapoor, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी कल (6 सितंबर) को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए थे। उनकी गाड़ी जैसे ही वहां पहुंचीं, हिंदू संगठनों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने इतना बवाल काटा कि रणबीर और आलिया दोनों ही मंदिर के अंदर नहीं जा सके।

अयान मुखर्जी ने अकेले किए महाकाल के दर्शन
रणबीर और आलिया को भले ही मंदिर में घुसने नहीं दिया गया, लेकिन अयान मुखर्जी ने महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।

रणबीर-आलिया से क्यों नाराज है ट्विटर की जनता?
रणबीर और Alia Bhatt पर किस वजह से नाराजगी है? इसके कई कारण हैं। रणबीर का 11 साल पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बीफ खाने वाली बात कही। आलिया ने भी हाल ही में कहा था कि जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं, वो फिल्म देखने मत जाएं। इससे पहले जब ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब नोटिस किया गया था कि रणबीर जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुसते हैं, इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।

करण जौहर भी हैं वजह
इस मूवी के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं, जो नेपोटिज्म और सुशांत सिंह राजूपत की वजह से लोगों के निशाने पर रहते हैं। कहा जाता है कि वो स्टार किड्स को बढ़ावा देते हैं और आउटसाइडर्स को मौका नहीं देते हैं। सुशांत की मौत के इतने साल बीत जाने के बाद भी उनके फैंस करण से इसी बात को लेकर खफा हैं। इससे पहले करण की ‘लाइगर’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ है।

ब्रह्मास्त्र मूवी 9 सितंबर को थियेटर में रिलीज हो रही है। इसमें रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी हैं। कैमियों में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। फिल्म बजट 410 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कह रहे हैं कि फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई है। खैर, फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ये तो 9 तारीख को ही पता चलेगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...