18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलभारत के हारते ही ट्रेंड होने लगा #BoycottIPL , फैंस का गुस्सा...

भारत के हारते ही ट्रेंड होने लगा #BoycottIPL , फैंस का गुस्सा 7वें आसमान पर, उबल रहा ट्विटर

Published on

सोशल मीडिया गुस्से में उबल रहा है। ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #BoycottIPL। वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे धाकड़ टीम कही जाने वाली भारतीय टीम जिस तरह से पाकिस्तान और श्रीलंका से हारी है यह होना ही था। टीम में शामिल हर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ा स्टार है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस एक-एक खिलाड़ी का लोहा मानते हैं। सही भी है एक-एक क्रिकेटर अपने आप में किसी भी मैदान पर किसी भी टीम के खिलाफ अपने दम पर मैच जितवाने में सक्षम है, लेकिन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले दो मैच में जो प्रदर्शन रहा वह शर्मसार करने वाला है। फैंस इसके लिए IPL को जिम्मेदार मान रहे हैं।

भारतीय टीम को एशिया कप 2022 के सुपर-फोर मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेट से हार मिली और फिर उसके बाद श्रीलंकाई टीम ने उसे 6 विकेट से हरा दिया। यह वही श्रीलंकाई टीम है, जिसे अफगानिस्तान ने लीग चरण में बुरी तरह हराया था। बैटिंग में रोहित शर्मा को छोड़ दिया जाए तो श्रीलंका के खिलाफ हर खिलाड़ी ने निराश किया। बॉलिंग में युवजेंद्र चहल ने 3 विकेट जरूर झटके, लेकिन वह भी महंगे रहे और 30 रन लुटाए। रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली हार के बाद फैंस का गुस्सा 7वें आसामान पर है।

ऋषभ पंत और केएल राहुल को टीम से निकालने की मांग
विकेटकीपर ऋषभ पंत और उपकप्तान लोकेश राहुल को टीम से निकालने की मांग हो रही है और प्लेइंग इलेवन चुनने पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। 2022 के आंकड़ों के आधार पर भी कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ इन दोनों प्लेयर्स के बचाव में शायद ही कोई दलील दे पाएं। केएल राहुल ने आईपीएल के बाद सीधे एशिया कप में टी-20 फॉर्मेट खेला, जो इस वर्ष का उनका पहला मैच रहा था। दूसरी ओर, ऋषभ पंत का टी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन बद से बदतर होता जा रहा है। उनका स्ट्राइक रेट कहीं से भी उनके कद को परिभाषित नहीं करता है।

कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं
मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं और उनसे कड़े फैसले लेने की अपील की जा रही है। दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर फिट होने के बावजूद बेंच पर बैठने को मजबूर हैं तो ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे क्वॉलिटी प्लेयर टीम से बाहर हैं। कप्तान रोहित, कोच राहुल द्रविड़ और सिलेक्शन कमिटी की समझ पर ये नाम ताना मार रहे हैं। संजू और किशन ने तो लगातार अच्छा परफॉर्म किया था। बावजूद इसके उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

लौट आओ धोनी
स्टंप्स के पीछे खड़े ऋषभ पंत की नाकामियों को देखने के बाद फैंस इस कदर दुखी हुए कि उन्हें अपने पुराने हीरो की याद आ गई। 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी आईपीएल में अब भी उतने ही फिट नजर आते हैं। यही वजह है कि फैंस सोशल मीडिया पर धोनी के कमबैक की बात कर रहे हैं, जबकि उनके ही चेले यानी शिष्य ऋषभ पंत को हर हाल में बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं।

इस तरह श्रीलंका से हारा भारत
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 72 रनों की तूफानी पारी के दम पर 8 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत हासिल की। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 3 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट झटका। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 57 और पथुम निसांका ने 52 रनों की ताबड़तोड़ पारियां खेलीं। आखिरी में दसुन शनाका ने 18 गेंदों में नाबाद 33 और भनुका राजपक्षा ने 17 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...