16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ-सुनील ग्रोवर ने बार-बार छुए एक-दूसरे के पैर, मजेदार है वीडियो

अमिताभ-सुनील ग्रोवर ने बार-बार छुए एक-दूसरे के पैर, मजेदार है वीडियो

Published on

सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जहां सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन के पैर छूते नजर आ रहे हैं. ये वाक्या गुडबाय फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान हुआ. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर लीड रोल्स में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. दर्शकों से इसे गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है.

लगी पैर छूने की होड़
मंगलवार को फिल्म गुडबाय का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी, सिवाय अमिताभ बच्चन के. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अमिताभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. स्टेज के साइड से ही स्क्रीन लगाया गया था. जहां से अमिताभ बच्चन अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे थे. अमिताभ को देख सुनील उनके पास गए और उनके पैर छू कर ग्रीट करने लगे. सुनील ग्रोवर के ऐसा करते ही अमिताभ ने भी पलट कर सुनील के पैर छू लिए. इसके बाद तो जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया.

दोनों के बीच स्क्रीन पर ही ये कॉम्पटीशन चलता रहा. जब सुनील उनके पैर छूते, तब-तब अमिताभ भी ऐसा ही करते. सुनील को ऐसा करते देख अमिताभ ने कहा मैं भी आपको छोडूंगा नहीं. अमिताभ और सुनील की ये शरारत थोड़ी देर तक चलती रही. दोनों एक दूसरे के पैर छूकर अभिवादन करने की कोशिश करते रहे. ये देख कर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. इसके बाद सुनील खुद ही पीछे हट गए. अमिताभ और सुनील के बीच हुए इस पैर छूना कॉम्पटीशन का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसने भी इस वीडियो को देखा हंसे बिना नहीं रह पाया.

कायल हुए फैंस
फैंस दोनों की इस मस्ती पर खूब मजे ले रहे हैं. इस वीडियो के पोस्ट होते ही कमेंट्स की भरमार लग गई. फैंस को सुनील और अमिताभ का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. कई यूजर्स कमेंट कर दोनों के बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग कमेंट कर अमिताभ को- बॉलीवुड का पिता बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग सुनील को एवरग्रीन कमेडियन बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा सुनील जहां हो वहां मस्ती ना हो ये मुमकिन नहीं. वहीं कई यूजर्स लाफिंग और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं.

बात करें फिल्म की तो गुडबाय के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है. वहीं अमिताभ और रश्मिका के बीच होती नोक-झोंक भी लोगों को काफी लुभा रही है. गुडबाय 7 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...