19.7 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeराजनीतिAAP सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी प्रेस...

AAP सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़ी, लगाए ये आरोप

Published on

नई दिल्ली ,

आम आदमी पार्टी के नेताओं को उपराज्यपाल विनय सक्सेना की ओर से भेजे गए नोटिस का मामला गरमा गया है. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ दी. साथ LG विनय सक्सेना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए.

AAP सांसद संजय सिंह ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और मामले की जांच सीबीआई, ईडी से कराने की बात कही. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि आज बहुत ही बड़े और गंभीर मामले का खुलासा करने जा रहा हूं. यह मामला दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ है. ये भ्रष्टाचार उन्होंने KVIC(खादी उद्योग) के अध्यक्ष रहते हुए किया. खादी में लाखों की संख्या में कारीगर काम करते हैं जिन की संख्या 4 लाख 55 हज़ार है.

इसमें बहुत बड़े घोटाला हुआ है, कारीगरों को चेक/बैंक के माध्यम से भुगतान नहीं हो रहा है. हाई कोर्ट पटना ने कहा कि कोई भी भुगतान कारीगरों का कैश में नहीं होना चाहिए. 2017 में पटना हाई कोर्ट ने कहा कि कोर्ट भी पेमेंट कैश में नहीं चाहिए. 2017 में KVIC के एक पत्र से साफ पता चलता है कि पेमेंट कैश के माध्यम से होती रही है.

राजेन्द्र प्रताप गुप्ता खादी ग्रामोद्योग के सदस्य ने भी कहा था की खादी ग्रामोद्योग के नियमों का उल्लंघन हो रहा है. 23 करोड़ रुपये से गेस्ट हाउस खरीदने जा रहे थे. राजेन्द्र प्रताप गुप्ता ने इस पर भी आपत्ति जताई थी.

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कथित झूठे आरोप लगाने के मामले में संजय सिंह, आतिशी और दुर्गेश पाठक समेत AAP के कई नेताओं को लीगल नोटिस भेजा था. साथ ही उनका कहना था कि आप नेताओं द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी खबरें और एक प्रेरित प्रचार चलाया गया. AAP नेताओं को इस पर अगले 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया था.

 

Latest articles

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...