17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, भारत हुआ बाहर

पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, भारत हुआ बाहर

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप के दूसरे राउंड यानी सुपर फोर के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत की भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दबाव में पहुंच गई है। बाबर आजम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। फखर जमां 5 रन पर रन आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान 20 रन बनाकर आउट हुए। राशिद ने उन्हें आउट किया। इफ्तिखार अहमद 30 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का लगाकर नसीम शाह ने पाकिस्तान को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। जजई और गुरबाज के बीच पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हुई। हजरतुल्लाह जजई 21 रन और रहमानुल्ला गुरबाज 17 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। करीम जनत 19 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नजीबुल्लाह जादरान 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान नबी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इब्राहिम जादरान ने 37 गेंदों में 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राशिद खान 15 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से हैरिस राउफ ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...