7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेल'ऐश करो... पर दिल ना दुखाओ', कोहली ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर...

‘ऐश करो… पर दिल ना दुखाओ’, कोहली ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर बयां किया दर्द

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो चुका है. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 101 रनों से जीत हासिल कर विदाई ली. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया एवं साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज की तैयारी में जुट जाएगी. आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम होने जा रहा है.

एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो लेकिन पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए यह टू्र्नामेंट काफी शानदार रहा. कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर लगभग तीन साल का सूखा खत्म किया था. एशिया कप 2022 में कोहली ने 5 मैचों में 276 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले. फिलहाल कोहली मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं.

अब विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करके एक बार फिर अपना दर्द बयां किया है. यह फोटो कोहली के बचपन की है जिसमें वह खाना खाते दिख रहे हैं. कोहली ने फोटो के कैप्शन में लिखा, खाआो पियो ऐश करो, लेकिन किसी का दिल मत दुखाओ.’

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद दिया था ये बयान
कोहली हालिया दिनों में कई मौकों पर दर्द बयां कर चुके हैं. कोहली ने एशिया कप 2022 सुपर में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद कहा था कि टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें सिर्फ एमएस धोनी ने मैसेज किया था. विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘एक बात मैं आपको बताना चाहूंगा कि जब मैने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो सिर्फ एक व्यक्ति का मुझे मैसेज आया और वह थे महेंद्र सिंह धोनी. कई लोगों के पास मेरे नंबर हैं और कई लोग टीवी पर राय देते हैं. लेकिन जिन लोगों के पास मेरा नंबर है उनमें से किसी और ने मुझे मैसेज नहीं किया.’

कोहली ने कहा, ‘जब किसी के लिए सम्मान और लगाव हो तो वह ऐसा ही होता है. मैंने उनके साथ खुद को असुरक्षित महसूस नहीं किया और वह भी मेरे साथ ऐसा महसूस नहीं करते थे. मैं इतना ही कहूंगा कि अगर मुझे किसी को कुछ कहना है तो मैं व्यक्तिगत तौर पर उससे संपर्क करूंगा. मेरे मुताबिक पूरी दुनिया के सामने राय देना सही नहीं अगर आप मेरी मदद करना चाहते हैं तो मुझे व्यक्तिगत रूप से बता सकते हैं.

शतक बनाने के बाद हो गए थे इमोशनल
विराट कोहली यही नहीं रुके उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल मैसेज पोस्ट करते हुए भी दर्द बयां किया था. कोहली ने लिखा, ‘उन लोगों को नोटिस करें जो आपकी खुशी में खुश में हों और दुख में दुखी हों. ये वो लोग होते हैं जो आपके दिल में जगह रखते हैं.’ फिर अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाने के बाद भी कोहली इमोशनल हो गए थे.

कोहली ने तब कहा था, ‘मुझे जो भी मिला है भगवान की वजह से मिला है और इस बात को स्वीकार करने में मुझे कोई शर्म नहीं आती. ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपनी पूरी ताकत से बल्लेबाजी की और मैंने खुद को चौंका दिया. मेरे 60-70 रन को भी फेलियर माने गए जो काफी चौंकाने वाला था.’

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...