13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यघट गया बाघम्बरी मठ का रुतबा, नरेंद्र गिरि की बरसी पर बस...

घट गया बाघम्बरी मठ का रुतबा, नरेंद्र गिरि की बरसी पर बस शिवपाल पहुंचे

Published on

प्रयागराज

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत से पहले जो रुतबा बाघम्बरी मठ का था अब वह घटता नजर आ रहा है। इसका जीती-जागती तस्वीर शनिवार को देखने को मिली। इस तस्वीर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव दिखाई दे रहे थे, लेकिन शिवपाल के अलावा कोई भी बड़ा नेता उनके साथ नहीं दिखाई दिया। साधु-सतों के बीच में अकेले शिवपाल यादव बैठे थे।

दरअसल प्रयागराज में शनिवार को महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर बाघम्बरी गद्दी पर भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें तमाम बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन शिवपाल के अलावा कोई अभी बड़ा नेता नहीं दिखाई दिया। चर्चा तो यह है भी है नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर आयोजित भोज के लिए सीएम योगी और अखिलेश यादव को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अकेले शिवपाल यादव ही भोज करते दिखाई दिए। उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि देने जुटे साधु-संत
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पहली पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। श्रद्धांजलि देने के लिए निरंजनी अखाड़े के अधिकांश प्रमुख संत जुटे। सुबह समाधि स्थल पर अभिषेक के बाद विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया। भगवान शिव, देवी पार्वती, भगवान कार्तिकेय की आरती हुई। भंडारे के प्रसाद का सबसे पहले महंत नरेंद्र गिरि की समाधि स्थल पर भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा चला। बाघम्बरी मठ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी भी पहुंचे।

शिवपाल यादव लगभग डेढ़ घंटे तक बाघम्बरी मठ में रहे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सचिव व जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि, जूना अखाड़े के महंत नारायण गिरि आदि साधु संत मौजूद रहे। संतों ने विधि विधान से पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। बाघम्बरी पीठाधीश्वर महंत बलबीर गिरि ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया और फिर प्रसाद परोसा।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...