29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलिजाबेथ के निधन पर BBC से हो गई बड़ी चूक, 'रेजिना' की...

एलिजाबेथ के निधन पर BBC से हो गई बड़ी चूक, ‘रेजिना’ की जगह लिख दिया प्राइवेट पार्ट का नाम

Published on

लंदन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो जाने के बाद शाही परिवार पर खबर प्रसारित करने के दौरान बीबीसी ने अपने ऑडियो सबटाइटल’ में एक बड़ी गलती कर दी। इस कारण एक प्रमुख शब्द का सही प्रसारण नहीं किया जा सका। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) मूक-बधिरों के लिए एक ऑटोमेटिक सबटाइटल सिस्टम का इस्तेमाल करता है। ऐसे में इस सिस्टम से स्क्रीन पर खबर प्रसारित किए जाने के दौरान अक्सर गलतियां हो जाती हैं।

किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी के लिए इस्तेमाल किया गलत शब्द
शुक्रवार को महाराज चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला के स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचने पर बीबीसी ने उससे जुड़ी खबर दिखाने के दौरान स्क्रीन पर सबटाइटल के रूप में ‘रेजिना’ शब्द की जगह ‘वजाइना’ शब्द प्रसारित कर दिया। इस सबटाइटल का मकसद यह स्पष्ट करना था कि कैमिला महारानी रेजिना यानी शासन करने वाली महारानी नहीं होंगी, बल्कि नए महाराज की पत्नी के तौर पर क्वीन कंसोर्ट होंगी।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
एक दर्शक ने टेलीविजन पर इस अटपटे शब्द को देखने के तुरंत बाद ट्विटर पर टिप्पणी की, ‘‘बीबीसी सबटाइटल ने कैमिला के बारे में बातचीत के दौरान ‘क्वीन रेजिना’ शब्द का गलत प्रसारण किया।’’कई अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने ‘ऑडियो सबटाइटल’ को लेकर कहीं अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

बीबीसी के बारे में जानें
बीबीसी यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रीय प्रसारक है। इसका मुख्यालय लंदन के वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस में है। यह दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्रीय प्रसारक है, और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा प्रसारक है। बीबीसी की स्थापना एक रॉयल चार्टर के तहत की गई है और यह ‘डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य सचिव’ के साथ अपने समझौते के तहत काम करती है। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस 28 भाषाओं में प्रसारित होता है।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...