22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलकानपुर के ग्रीन पार्क में गूंजा सचिन-सचिन, देखिए मैदान पर उतरते ही...

कानपुर के ग्रीन पार्क में गूंजा सचिन-सचिन, देखिए मैदान पर उतरते ही छा गए मास्टर ब्लास्टर

Published on

कानपुर

भारत के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी उनके लिए फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है। संन्यास के बाद भी सचिन क्रिकेट से अलग नहीं हुए हैं और वह लगातार किसी ना किसी चैरेटी क्रिकेट मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरते रहते हैं। उसी में से एक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज है, जिसका आयोजन भारत में किया जा रहा है। सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ।

इस टूर्नामेंट में सचिन इंडिया लीजेंड्स के कप्तान हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में कप्तान सचिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वह बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 15 गेंद में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वह जितनी भी देर तक क्रीज पर रहे उन्होंने फैंस को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी। अपनी इस पारी में सचिन ने दो बेहतरीन चौका भी लगाया।

बता दें कि सचिन रोड सेफ्टी को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज इंडिया के अलावा साउथ अफ्रीका लीजेंड्स, बांग्लादेश लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स की टीमें हिस्सा लेती है।

इंडिया लीजेंड्स के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने मचाया धमाल
टूर्नामेंट के पहले मैच में बेशक सचिन तेंदुलकर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके लेकिन टीम के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में धमाकेदार 82 रनों की पारी खेली। बिन्नी ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और पांच चौके भी लगाए। बिन्नी के अलावा यूसुफ पठान ने 15 गेंद में 35 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

वहीं हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना ने भी बल्लेबाजी में दम दिखाया। रैना ने 22 गेंद में 33 रन बनाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने 21 रनों की पारी खेली। इस तरह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...