22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलरोड सेफ्टी सीरीज: सचिन की टीम का कमाल, अफ्रीका को 61 रनों...

रोड सेफ्टी सीरीज: सचिन की टीम का कमाल, अफ्रीका को 61 रनों से दी मात

Published on

कानपुर,

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स की टीम ने जीत के साथ आगाज किया है. शनिवार (10) को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए टू्र्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रनों से करारी मात दी. भारतीय टीम की जीत के हीरो स्टुअर्ट बिन्नी रहे जिन्होंने नाबाद 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 11 सितंबर को बांग्लादेश लीजेंड्स का सामना वेस्टइंडीज लीजेंड्स से होगा.

राहुल शर्मा की शानदार बॉलिंग
218 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जॉन्टी रोड्स की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका लीजेंड्स ने सधी शुरुआत की थी. मोर्ने वैन विक (26) और एंड्रयू पुटिक (23) ने छह ओवर्स में 43 रनों की पार्टनरशिप की. राहुल शर्मा ने विक को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. बाद में दूसरे स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने एंड्रयू पुटिक को चलता कर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया.

विकेट गिरने के साथ ही रन-रेट भी बढ़ता जा रहा था जिसका दबाव अफ्रीकी टीम पर साफ नजर आया. नतीजतन एक-एक कर साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौटते गए और पूरी टीम 20 ओवर खेलकर नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के लिए कप्तान जॉन्टी रोड्स ने सबसे ज्यादा 38 रनों की नाबाद पारी खेली. इंडिया लीजेंड्स के लिए राहुल शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन, जबकि मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट लिया.

सचिन-नमन ने दिलाई अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया लीजेंड्स टीम को कप्तान सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 5.2 ओवर्स में 46 रनों की साझेदारी की. मखाया एनटिनी ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. तेंदुलकर ने दो चौके की मदद से 16 रन बनाए. कुछ देर बाद नमन ओझा भी 21 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने.

…फिर बिन्नी-यूसुफ ने मचाया तूफान
इसके बाद सुरेश रैना और स्टुअर्ट बिन्नी ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया. रैना ने 22 बॉल पर 33 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा. रैना के आउट होने के बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए लेकिन वह छह रन बनाकर पवेलियन चल दिए. फिर स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान ने 87 रनों की तूफानी पार्टनरशिप करके भारत को चार विकेट पर 217 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया.

स्टुअर्ट बिन्नी ने 42 बॉल पर नाबाद 82 रन बनाए जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल थे. वहीं यूसुफ पठान ने 15 बॉल पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली. पठान ने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका लगाया. साउथ अफ्रीका के लिए जोहान वैन डेर वाथ ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. वहीं एडी लिली और मखाया एनटिनी ने एक-एक विकेट लिया.

पहले सीजन में इंडिया लीजेंड्स ने जीता खिताब
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का यह दूसरा सीजन है. पहला सीजन भी 2020-21 में भारत में हुआ था जिसमें इंडिया लीजेंड्स की टीम चैम्पियन बनी थी. अबकी बार इस टूर्नामेंट में भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी.इस सीरीज को भारत सरकार के परिवहन, सूचना एवं प्रसारण और युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का समर्थन हासिल है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...