29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतंग गलियों में पुतिन की सेना को कसाई की तरह काट रही...

तंग गलियों में पुतिन की सेना को कसाई की तरह काट रही यूक्रेनी आर्मी, 6 महीने बाद यह शहर आजाद

Published on

कीव

यूक्रेन के युद्ध में जेलेंस्‍की की सेना को 6 महीने बाद शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वोत्‍तर इलाके में स्थित इजियूम शहर से रूसी सेना को मार भागाया है। यूक्रेन की सेना लगातार इस इलाके में आगे बढ़ती जा रही है और युद्ध का एक नया नाटकीय चरण अ‍ब शुरू हो गया है। इजियूम शहर के मेयर वालेरिय ने ऐलान किया, ‘शहर को आज आजाद करा लिया गया है।’ इस शहर में अब आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं ताकि वहां यूक्रेनी लोग फिर से वापस लौट सकें। पूरे खारकीव इलाके में रूसी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और उसके सैनिक एक गांव से दूसरे गांव में भागने को मजबूर हो गए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह इस इलाके में अपने रक्षात्‍मक चौकियों पर फिर से सेना को भेज रहा है। उसने अब शनिवार को पुष्टि की है कि उसकी सेना इजियूम शहर से लौट गई है। रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना एक योजना के तहत पीछे हटी है ताकि पूर्व में अपनी स्थिति को मजबूत किया जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के दौरान शहरों पर कब्‍जा और फिर उसका पतन होना आम बात है और अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं कि इजियूम पर यूक्रेन का नियंत्रण कितना सुरक्षित है। यह भी नहीं पता है कि रूस इस पर दोबारा कब्‍जा करने के लिए क्‍या कदम उठा रहा है।

रूसी सेना ने ‘सफेद झंडा’ दिखाया
विशेषज्ञों के मुताबिक इजियूम शहर का रूस के हाथों से निकल जाना यूक्रेन की जंग में ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है। इसकी तुलना यूक्रेन की राजधानी कीव के पास से रूसी सेना के खाली हाथ लौटने से की जा रही है। खबरों के मुताबिक इस जीत का गवाह रहे एक यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में रूसी सेना की हार के पहले संकेत शुक्रवार को उस समय मिले जब रूसी सेना ने एक रेलवे स्‍टेशन के पास सफेद झंडा दिखाया। उन्‍होंने बताया कि पूरी रात इस इलाके में सड़कों पर भारी लड़ाई हुई थी।

यूक्रेन का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके में जोरदार आक्रामक लड़ाई चल रही है। पिछले कुछ दिनों रूस के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे एक गांव से दूसरे गांव की ओर भाग रहे हैं। इस जीत से उत्‍साहित यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हम धीरे-धीरे फिर से अपना इलाका वापस हासिल कर रहे हैं। अमेरिका के एक थिंक टैंक का दावा है कि खारकीव इलाके में हालिया कार्रवाई में 2500 वर्ग किमी इलाके से रूसी सैनिकों को मार भगाया गया है।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...