11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यतमिल लड़की से शादी का प्रस्ताव लेकर राहुल गांधी के पास पहुंची...

तमिल लड़की से शादी का प्रस्ताव लेकर राहुल गांधी के पास पहुंची महिला

Published on

नई दिल्ली।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का चौथा दिन है। इससे पहले शनिवार दोपहर वह कन्याकुमारी के मार्तंडम में महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी से जुड़े सवालों पर उनके साथ बातचीत भी की। महिला ने कहा कि वह राहुल गांधी के तमिलनाडु के प्रति प्रेम के बारे में जानती है और वह ‘उनकी शादी एक तमिल लड़की से कराने’ के लिए तैयार है। जयराम रमेश ने कहा महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान राहुल काफी खुश नजर आ रहे थे।

बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और शनिवार तमिलनाडु की यात्रा को पूरा कर लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ भी बात की।

पार्टी के बयान के मुताबिक, शनिवार को राहुल गांधी ने एशिया की पहली महिला बस चालक 63 वर्षीय वसंतकुमारी से मुलाकात की और मार्तंडम में सफाई कर्मियों से भी बातचीत की। केरल की सीमा के पास राहुल गांधी ने तमिलनाडु यात्रा के अंत में एक चाय की दुकान के मालिक के साथ बातचीत की। यात्रा का चौथा दिन रविवार को केरल में शुरू हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पिछले कुछ दिनों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित भाजपा नेताओं ने यात्रा की आवश्यकता पर सवाल उठाया है, क्योंकि भारत एकजुट है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राहुल गांधी की ‘विदेशी निर्मित टी-शर्ट’ पर टिप्पणी की। राहुल गांधी की बरबेरी टी-शर्ट पर अमित शाह ने कहा, “जिसने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, वह अब विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत को एकजुट करने की यात्रा पर है।”

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...